रतलाम

Ratlam में क्वारंटाइन किए गए 150 लोगों से दहशत, मुख्यमंत्री से की शिकायत

रतलाम निवासी व्यक्ति की मौत के बाद 150 लोगों को किया क्वारेंटाइन...।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2020, 3:12 PM IST
shivraj_singh.jpg
shivraj_singh.jpg

रतलाम. मध्यप्रदेश के इंदौर में रतलाम निवासी 1 व्यक्ति की मौत के बाद परिवार सहित करीब 150 लोगों को अलग - अलग स्थान पर क्वारेंटाइन किया। इन लोगों पर भी थूकने और धमकी देने के आरोप लग रहे हैं। इस कारण आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में शिकायत की है।

रतलाम शहर में कलेक्टर रूचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मिलकर शहर के 7 निजी मैरिज गार्डन को क्वारेंटाइन के लिए स्थान बनाया है। इन स्थान पर करीब 150 से 170 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमे कुछ को रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करते हुए क्वारेंटाइन किया गया है। जबकि अन्य को निजी मैरिज गार्डन में क्वारेंटाइन किया गया है।

लोग हो रहे जमकर नाराज

रतलाम में कलेक्टर रूचिका चौहान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मिलकर बुधवार को 18 कमरों वाले हीरा पैलेस में करीब 40 लोगों को क्वारेंटाइन किया है। यहां पर जो लोग है वो अब बाहर व यहां वहां थूकने लगे है। जिला व पुलिस प्रशासन ने यहां पर इंदौर में कोरोना की बीमारी से मरे मृतक के जनाजा में शामिल लोगों को ठहराया है। क्षेत्रीय रहवासियों के अनुसार वो सब तरफ थूक रहे हैं। हीरा पैलैस के पीछे तरफ कॉलोनी के रहवासियों में नाराजगी है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

डीआईजी की अपील
डीआईजी रुचिवर्धन ने रतलामवासियों से अपील की है कि इस समय कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। घबराने के जरूरत नहीं है। हम कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना प्रशासन को दे। इसे छुपाना, किसी को बचाना अपराध की श्रेणी में आता है।

Updated on:
9 Apr 2020, 3:12 PM IST
Published on: