रतलाम. देशभर में जब Tabligi Jamaat द्वारा कोरोना पीडि़तों को छूपाने, इंदौर में पथराव करने के मामले सामने आए है, वही जिले के जावरा में मुस्लिम युवकों ने नगर पालिका के उन कर्मचारियों पर फूल बरसाए है जो निरंतर सफाई बेहतर हो इस सेवा में लगे हुए है। युवकों के अनुसार अन्य शहरों में क्या हुआ उससे उनको मतलब नहीं है, रतलाम एकता का संदेश देने वाला जिला है व यहां पर बेहतर कार्य करने वालों को पसंद किया जाता है।