प्रशासन ने जो बयान जारी किया है उसके अनुसार रतलाम जिले के समस्त निवासियों से आग्रह है कि आपके घर मे अथवा पड़ोस में , मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति अगर 10 मार्च के बाद कोविड -१९ पॉजिटिव जिलो जैसे इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, मुरेना, भीलवाड़ा, जयपुर, अहमदाबाद, बड़ोदा, पूना, मुम्बई, दिल्ली, बंगलोर के अलावा राज्य - तेलंगाना आदि से कोई आया है तो उसको स्वयं बचाव के लिए सामने आना होगा। इससे उसका बेहतर उपचार किया जा सकेगा। यह अलर्ट उनके लिए जारी किया गया है जिन्होंने अपनी जानकारी नहीं दी है।