रतलाम. शहर में गलत काम करने वालों के हौसले कितने बुंलद है यह इसी से समझा जा सकता है कि शहर में धड़ल्ले से पॉम आयल से नमकीन बनाने का कार्य चल रहा था। कोरोना वायरस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 21 दिन के लिए लगाए गए लॉकडाउन में इस कार्य को खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पकड़ा है।