रतलाम

मानसून अलर्ट: रतलाम 1 घंटे में 1.5 इंच बारिश

शहर की सडक़़ों के निचले स्थानों पर पानी भरने से वाहन चालक होते रहे परेशान, सायर चबूतरा से घास बाजार आने वाले रास्ते पर भरा पानी, बंद वाहनों को हाथों में लेकर निकलते राहगीर। तेज बारिश से बचने के छाते का उपयोग तो कोई वाहन पर भीगता नजर आया।
2 min read
Jun 27, 2026
Alert, Monsoon active news ratlam
शहर की सडक़़ों के निचले स्थानों पर पानी भरने से वाहन चालक होते रहे परेशान, सायर चबूतरा से घास बाजार आने वाले रास्ते पर भरा पानी,

रतलाम. शनिवार दोपहर रतलाम में मेघ गर्जना के साथ तेज वर्षा हुई, जिसने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। लगभग 60 मिनट में 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें कभी तेज तो कभी रिमझिम बौछारें शामिल थीं। इस अपूर्व वर्षा के कारण शहर की नालियां उफन गईं और गंदा पानी सडक़ों पर बहने लगा।

विशेष रूप से घास बाजार से सायरा चबूतरा क्षेत्र में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहनों में पानी भर जाने के कारण वे बीच सडक़ पर ही बंद पड़ गए, जिन्हें उनके चालकों को बरसते पानी में हाथों से धकेलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा।

राहत की बारिश
प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही पहली बार रतलाम में आकाशीय गर्जना, 40 किमी हवा की रफ्तार के साथ बरसे पानी से आमजन मानस के साथ किसानों ने भी राहत का एहसास किया। शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले की औसत वर्षा का आंकड़ा 55 मिमी दर्ज किया गया था। जबकि पिछले साल आज दिनांक तक 226 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी थी। जिले में खंड वर्षा के रूप में जहां भी अच्छी बारिश हुई वहां किसानों ने बोवनी कर दी है।

इन क्षेत्रों में परेशान रहे राहगीर
करीब एक घंटे रिमझिम तो कभी तेज बारिश के दौरान दुपहिया वाहन चालकों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से सायर चबूतरा, घास बाजार, चांदनीचौक, सैलाना बस स्टैंड ब्रीज के समीप, कॉलेज रोड ब्लड बैंक के सामने, दो बत्ती से न्यू रोड निचली स्थानों पर भरे पानी के कारण राहगीर परेशान होते रहें।

दिन के तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान 2.8 की वृद्धि दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 34 से चढकऱ 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान में भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 83 और शाम की 77 प्रतिशत दर्ज की गई। आलोट विकासखंड को छोडकऱ सभी विकासखंडों में पिछले साल से कम बारिश दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने शाम को फिर रतलाम सहित आसपास ते कुछ जिलों में 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और बारिश की अलर्ट जारी किया।

जिले में कहां कितनी बारिश
विकासखंड अब तक पिछले साल
आलोट 117 101
जावरा 55 292
ताल 93 101
पिपलौदा 34 289
बाजना 23 126
रतलाम 55 226
रावटी 27 327
सैलाना 50 349

Published on:
27 Jun 2026 10:26 pm