
रतलाम। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 25 नवंबर को करीब डेढ़ साल बाद छाया ग्रह राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु कुंभ से मकर और केतु सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव का प्रभाव अगले करीब 18 महीनों तक रहने की मान्यता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह परिवर्तन राजनीति, प्रशासन, कारोबार, तकनीक, रोजगार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों के लिए तरक्की और नए अवसरों के योग बनेंगे, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों, पारिवारिक संबंधों और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार राहु महत्वाकांक्षा, तकनीक, राजनीति और अप्रत्याशित घटनाओं का कारक माना जाता है। मकर राशि में इसका प्रवेश सत्ता, प्रशासन, उद्योग और रोजगार के क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है। वहीं कर्क राशि में केतु का प्रवेश परिवार, संपत्ति, माता और मानसिक शांति से जुड़े विषयों पर आत्ममंथन की स्थिति बना सकता है। राहु और केतु हमेशा एक-दूसरे से 180 डिग्री यानी सातवें भाव के अंतर पर रहते हैं और सामान्यत: वक्री गति से संचरण करते हैं।
राजनीति, प्रशासन, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र रहेंगे चर्चा में
राहु का मकर राशि में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से सत्ता, शासन व्यवस्था, प्रशासन और औद्योगिक गतिविधियों में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। भारत के संदर्भ में राजनीतिक समीकरणों, सरकारी नीतियों, तकनीकी क्षेत्र और आर्थिक निर्णयों को लेकर हलचल बढऩे की मान्यता है। सत्ता और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव, राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन और नीतिगत फैसले चर्चा में रह सकते हैं। मध्य प्रदेश के संदर्भ में भी इस गोचर का प्रभाव प्रशासनिक फेरबदल, राजनीतिक गतिविधियों, औद्योगिक निवेश, रोजगार और बुनियादी विकास परियोजनाओं के रूप में देखा जा सकता है। मकर राशि में राहु के प्रभाव से औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में नई महत्वाकांक्षाएं बढऩे की ज्योतिषीय मान्यता है। वहीं कर्क राशि में केतु का प्रवेश परिवार, भूमि, कृषि और जनभावनाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता दे सकता है।
12 राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव
मेष : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। परिवार के मामलों में धैर्य रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
वृषभ : भाग्य का साथ मिलने और रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं। शिक्षा, धार्मिक यात्रा और उच्च अध्ययन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन : आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। अचानक खर्च या निवेश से जुड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। साझेदारी के काम में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें।
कर्क : केतु आपकी राशि में प्रवेश करेगा। मानसिक असमंजस और पारिवारिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह : विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। खर्च बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढऩा लाभकारी रहेगा।
कन्या : संतान, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों में नए अनुभव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करना बेहतर रहेगा।
तुला : संपत्ति, वाहन और पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य और घर के वातावरण पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
वृश्चिक : साहस और पराक्रम में वृद्धि के संकेत हैं। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में संवाद बनाए रखें। नौकरी और कारोबार में प्रयासों का परिणाम मिल सकता है।
धनु : आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर बन सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है, लेकिन पारिवारिक और वाणी संबंधी मामलों में संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
मकर : राहु आपकी राशि में प्रवेश करेगा। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और करियर में बड़े बदलाव की इच्छा हो सकती है। नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी और अहंकार से बचना जरूरी होगा।
कुंभ : राहु के राशि से निकलने पर मानसिक दबाव में कमी महसूस हो सकती है। हालांकि खर्च और विदेश से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। पुराने विवादों को सुलझाने और आत्ममंथन का समय रहेगा।
मीन : आय के नए अवसर और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों और परिचितों का सहयोग मिल सकता है। हालांकि पारिवारिक मामलों और संतान से जुड़े विषयों में समझदारी से निर्णय लेना होगा।
गणना पद्धति से तारीख में अंतर
राजोद के कालचक्र पंचांगकर्ता आचार्य रमेश पंड्या के अनुसार ट्रू नोड पद्धति से राहु-केतु का राशि परिवर्तन 25 नवंबर को शाम 4 बजकर 34 मिनट पर होगा, जबकि माध्यममान पद्धति में इसकी तारीख 5 दिसंबर मानी गई है। इसी कारण अलग-अलग पंचांगों में तारीख का अंतर देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में गुरु 25 जनवरी तक सिंह राशि में रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान उग्र आंदोलनों और सत्ता में पद परिवर्तन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। 25 जनवरी से गुरु और केतु की युति बनने पर धार्मिक स्थलों से जुड़े तनाव की परिस्थितियां भी सामने आने की आशंका है।
राहु-केतु की शांति के लिए करें उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार राशि परिवर्तन के दौरान दान-पुण्य और आराधना का विशेष महत्व है। शनिवार को काले तिल, उड़द और कंबल का दान करना शुभ माना गया है। भगवान शिव और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना करें। जरूरतमंदों को भोजन कराएं और बुजुर्गों का सम्मान करें। नशे, छल-कपट और जल्दबा