रतलाम

मानसून अलर्ट: रतलाम जिले में कहां कितना बरसा पानी

रतलाम में शाम को तेज बारिश, किसानों को अभी भी इंतजार, गुरुवार शाम को झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, औसत वर्षा का आकड़ा अभी दूर। किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है, क्योंकि किसी भी विकासखंड में चार इंच वर्षा दर्ज नहीं हुई है।
2 min read
Jun 25, 2026
Monsoon Alert ratlam news
रतलाम में शाम को तेज बारिश, किसानों को अभी भी इंतजार, गुरुवार शाम को झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, औसत वर्षा का आकड़ा अभी दूर।

रतलाम. प्रदेश में मानसूनी बारिश की दस्तक के साथ ही रतलाम भी गुरुवार की शाम तरबतर हो गया। दिन भर बादल छाए रहने और उमस के बाद शाम शहर में तेज बारिश हुई। शाम करीब 5 बजे शुरू हुई रिमझिम और फिर तेज बारिश से सडक़ें तरबतर हो गईं। फिर भी पिछले साल की तुलना में विकासखंडों में अभी पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई हैं।

गुरुवार शाम राहगीरों और वाहन चालकों ने बारिश का भीगकर आनंद लिया। कुछ लोग छाते और रेनकोट का उपयोग करते दिखे, वहीं कई लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ों या दुकानों के नीचे खड़े हुए। किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है, क्योंकि किसी भी विकासखंड में चार इंच वर्षा दर्ज नहीं हुई है।

मात्र 44 मिमी वर्षा जिले में
जिले में आलोट को छोडकऱ अन्य सभी विकासखंड पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश के आंकड़ों में पिछड़ रहे हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे तक आलोट में 23 मिमी और जावरा में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले की औसत वर्षा अब तक 44.2 मिमी रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 168.8 मिमी वर्षा हो चुकी थी। किसानों को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है, क्योंकि किसी भी विकासखंड में चार इंच वर्षा दर्ज नहीं हुई है।

अभी बोवनी का पानी नहीं
पिछले साल छह इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी। किसान महंगे बीज लेकर बैठे हैं और जल्दबाजी में नुकसान नहीं उठाना चाहते, इसलिए वे पांच इंच तक जमीन भीगने का इंतजार करना उचित समझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम रतलाम, धोलावाड़, नीमच, मंदसौर, देवास और उज्जैन सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मंडी में नए शेड से टपकता पानी
महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी के नए शेडों से पानी पटकने के कारण किसानों के साथ ही व्यापारियों की खरीदी उपज भी भीगने लगी हैं। नए डोम ओर किसान शेड की नालियों से बहकर पानी सीधे परिसर में बरस रहा हैं। अभी तो बारिश की शुरुआत बौछारे हैं, पूरे सीजन में शेडों के अंदर से पानी बहकर निकलने किसानों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

25 जून तक बारिश आंकड़ा
विकासखंड कुल बारिश पिछले साल
आलोट 83 80
जावरा 51 189
ताल 51 69
पिपलौदा 30 207
बाजना 11 95
रतलाम 51 178
रावटी 27 274
सैलाना 50 259

Published on:
25 Jun 2026 10:46 pm