वन विभाग, नगर निगम, ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय निकाय लक्ष्य अनुसार पौधारोपण का प्लान बनाएं। पेड़-पौधे भूमि कटाव को रोकते हैं, भूजल स्तर बढ़ाते हैं और वन्यजीवह/वें को अवास प्रदान करते हैं। स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अनिवार्य है
रतलाम. सोमवार को कलेक्टर मिशा सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के लिए कार्ययोजना बनाने और 5 जून को सांकेतिक पौधरोपण करने के निर्देश किए। शेष पौधारोपण बारिश शुरू होने के बाद करवाएं। इसकी तैयारी अभी से कर ली जाए। वन विभाग, नगर निगम, ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय निकाय लक्ष्य अनुसार पौधारोपण का प्लान बनाएं।
कलेक्टर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समयावधि पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फार्मर पहचान पत्र बनाने के लिए सभी एसडीएम शिविर आयोजित करने को कहा। शिविर में तहसीलदार, पटवारी, रोजगार सहायक की उपस्थिति अनिवार्य हो। सभी विभाग प्रमुख मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व समयावधि पत्रों के प्रकरणों का समाधानकारी निराकरण कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करें।
पर्यावरण संरक्षण: वर्तमान आवश्यकता
पौधारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए अपूर्व है। यह वायु प्रदूषण कम करने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावह/वें को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेड़-पौधे भूमि कटाव को रोकते हैं, भूजल स्तर बढ़ाते हैं और वन्यजीवह/वें को अवास प्रदान करते हैं। स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अनिवार्य है।
70 प्लस आयुष्मान कार्ड बनाने केे निर्देश
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों के सीईओ को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने और समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। समय सीमा से बाहर प्रकरणों पर नियमानुसार आर्थिक शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए। संबल योजना के हितग्राहियों को पात्रता अनुसार तत्काल लाभ वितरण करने के निर्देश दिए। कार्यालय प्रमुखों को अपने सभी कार्यालयों में एसडीआरएफ टीम के साथ फायर अंकेक्षण कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग शासकीय व निजी अस्पतालों, खाद्य विभाग सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, नगर निगम अपने क्षेत्र में कारीगरों की दुकानों व फटाका दुकानों में फायर ऑडिट करवाना सुनिश्चित करें।
नगरा समिति की शिकायतों का निवारण 3 को
महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक कृतज्ञ गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित, नगरा के सदस्यों की आर्थिक अनियमितता संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए 3 जून को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर उपायुक्त सहकारिता कार्यालय, गुलाब चक्कर पुराना कलेक्टोरेट, रतलाम में होगा। सदस्यों को आवश्यक प्रमाणक और दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करानी होगी। उनके स्थान पर किसी रिश्तेदार अथवा अन्य प्रतिनिधि की उपस्थिति मान्य नहीं होगी।