रतलाम

रतलाम रेल मंडल का बड़ा निर्णय लाखों को होगा लाभ

पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने को कर रहा व्यापक निर्माण कार्य, माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर
3 min read
May 26, 2026
Ratlam Railway Division news
पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने को कर रहा व्यापक निर्माण कार्य

रतलाम. रतलाम मंडल माल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक व व्यवस्थित बनाने के लिए गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कर रहा है, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी के नेतृत्व में माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने तथा व्यापारियों व श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं देने हेतु यह निर्माण किया जा रहा है।

मंडल के लक्ष्मीबाई नगर, विक्रमनगर, शुजालपुर, चंदेरिया, नीमच, सीहोर, मांगलियागांव, मेघनगर, देवास, सनावद, बिंजाना व दाहोद गुड्स शेड्स पर उन्नयन कार्य प्रस्तावित हैं, कई प्रारंभ हो चुके हैं। इन कार्यों में ऑल वेदर एप्रोच रोड, पीसीसी फ्लोरिंग, सर्कुलेशन व हैंडलिंग एरिया विकास, कवर शेड, हाई मास्ट लाइट, पेयजल, महिला-पुरुष विश्राम कक्ष, शौचालय ब्लॉक, गुड्स ऑफिस व ट्रेडर्स रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

माल ढुलाई अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित व तीव्र होगी
मांगलियागांव, मेघनगर, बिंजाना, चंदेरिया, नीमच, सीहोर, देवास, सनावद और लक्ष्मीबाई नगर सहित विभिन्न शेड्स पर प्लेटफॉर्म विस्तार, कवर शेड निर्माण, हाई मास्ट लाइट, पेयजल, विश्राम कक्ष, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, कार्यालय भवन और ड्रेनेज व्यवस्था जैसे सुधार किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों से माल ढुलाई अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित व तीव्र होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्री ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुगम परिचालन के साथ-साथ माल परिवहन व्यवस्था को भी अधिक आधुनिक, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी के मार्गदर्शन में मंडल के विभिन्न गुड्स शेड्स के उन्नयन एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

शीघ्र पूर्ण होने की संभावना
रतलाम मंडल द्वारा माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने तथा व्यापारियों, श्रमिकों एवं रेल ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न गुड्स शेड्स पर व्यापक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मंडल के लक्ष्मीबाई नगर, विक्रमनगर, शुजालपुर, चंदेरिया, नीमच, सीहोर, मांगलियागांव, मेघनगर, देवास, सनावद, बिंजाना एवं दाहोद गुड्स शेड्स पर उन्नयन कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें से कई कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं और शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार की जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत विभिन्न गुड्स शेड्स पर ऑल वेदर एप्रोच रोड, पीसीसी फ्लोरिंग, सर्कुलेशन एवं हैंडलिंग एरिया का निर्माण, कवर शेड निर्माण, हाई मास्ट लाइट, पेयजल सुविधा, महिला एवं पुरुष विश्राम कक्ष, शौचालय ब्लॉक, गुड्स ऑफिस एवं ट्रेडर्स रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

होगा लाइटिंग व्यवस्था एवं माल लदान क्षेत्र का विस्तार
मांगलियागांव गुड्स शेड पर अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट, कवर शेड, महिलाओं हेतु विश्राम कक्ष एवं शौचालय तथा प्लेटफॉर्म क्षेत्र के सुधार कार्य किए जाएंगे। वहीं मेघनगर एवं बिंजाना गुड्स शेड पर एप्रोच रोड, प्लेटफॉर्म विस्तार, हैंडलिंग एरिया, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। चंदेरिया एवं नीमच गुड्स शेड्स पर बड़े कवर शेड, सर्कुलेशन एरिया, हाई मास्ट लाइट तथा व्यापारियों एवं श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। सीहोर गुड्स शेड पर विद्युत कार्य, पेयजल सुविधा, अतिरिक्त लाइटिंग व्यवस्था एवं माल लदान क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।

लोडिंग-अनलोडिंग सुविधाओं का करेंगे विस्तार
देवास एवं सनावद स्टेशनों के गुड्स शेड क्षेत्र में कवर शेड, सीसीटीवी कैमरे, कार्यालय भवन, ड्रेनेज व्यवस्था एवं लोडिंग-अनलोडिंग से संबंधित आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वहीं लक्ष्मीबाई नगर गुड्स शेड पर हाई मास्ट लाइट, पक्केे प्लेटफॉर्म, ड्रिंकिंग वाटर फाउंटेन, श्रमिकों के लिए विश्राम कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विक्रमनगर गुड्स शेड पर कवर शेड, विद्युत व्यवस्था, पक्का प्लेटफॉर्म, ड्रेनेज सुविधा एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। सनावद गुड्स शेड पर पीसीसी फ्लोरिंग, एप्रोच रोड, गुड्स ऑफिस, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग क्षेत्र तथा हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बिंजाना गुड्स शेड पर कवर शेड, सीसीटीवी कैमरे, टेलीकॉम कनेक्टिविटी, लाइटिंग व्यवस्था एवं लोडिंग-अनलोडिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद माल ढुलाई प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं तीव्र होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रेल ग्राहकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Updated on:
26 May 2026 10:30 pm
Published on:
26 May 2026 10:29 pm