गर्मी से लोग करने लगे तौबा, पंखे-कूलर में भी बेचैनी, चंद मिनटों की बिजली गुल बेचैन कर रही, पंखे-कूलर जवाब देने लगे हैं, चंद मिनटों की बिजली गुल बेचैन कर रही हैं। इससे पहले 2022 की 9 मई को दिन का तापमान 46.0 डिग्री पर पहुंचा था।
रतलाम. प्रदेश में रतलाम लगातार चौथे दिन गर्मी में शीर्ष पर रहा। बीते मंगलवार को यहां 15 साल का अपूर्व कीर्तिमान दर्ज हुआ, जब दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2022 में 9 मई को दिन का अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भीषण गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय सडक़ों पर निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों के लिए दोपहर में निकलने वाले लोग बचाव के साधनों का उपयोग कर रहे हैं। गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं, तथा बिजली कटौती से परेशानी बढ़ रही है।
रात का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे यह 46.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान 0.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 42 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 18 प्रतिशत रही। प्रदेश में रतलाम के अतिरिक्त धार, उज्जैन और शिवपुरी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जबकि सागर, खंडवा, खरगोन, इंदौर और गुना 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तप रहे हैं।
उष्ण लहर की चपेट में रतलाम-धार
रतलाम और धार जिले उष्ण लहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, धार और उज्जैन में उष्ण लहर चल सकती है। आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और दर्ज की जा सकती है।
दिनांक वर्ष अधिकतम न्यूनतम
12 मई 2026 46.5 27.4
10 मई 2026 45.5 26.6
2 मई 2025 44.2 26.2
18 मई 2024 44.0 28.2
12 मई 2023 45.5 25.2
9 मई 2022 46.0 27.2
16 मई 2021 43.6 27.2
22 मई 2020 44.0 27.6
29 मई 2019 44.2 27.0
28 मई 2018 45.5 27.6
14 मई 2017 44.5 25.1
18 मई 2016 45.6 27.0
31 मई 2015 44.4 26.2
30 मई 2014 44.0 26.6
20 मई 2013 43.6 27.2
30 मई 2012 42.8 27.2
17 मई 2011 42.5 25.2
प्रदेश के अन्य जिलों के हाल
जिले अधिकतम तापमान
रतलाम 46.5
धार 44.5
उज्जैन 44.4
शिवपुरी 44.0