
रतलाम। रामगढ़ में तीन दिवसीय मेले की शुरुआत शनिवार शाम विधिवत सत्यवीर तेजाजी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेले के प्रथम दिन भजन संध्या और दूसरे दिन 20 सितंबर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें नामी कविता पाठ करेंगे।
रामगढ़ मेले में रविवार शाम देवकृष्ण व्यास (देवास), वीरेंद्र विद्रोही (ललितपुर), शंभुसिंह मनहर (खरगोन), बाबू बंजारा (कोटा), राकेश शर्मा (बदनावर), विपुल पंड्या (डूंगरपुर) और लक्ष्मण पाठक (रतलाम) अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। महापौर प्रहलाद पटेल सहित सभी पार्षदों और एल्डरमैन ने नागरिकों से कवि सम्मेलन में अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया हैं।
निगम रंगमंच पर खाटू श्याम की भजन संध्या
शनिवार शाम नगर निगम की ओर से रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय तेजाजी मेले के शुरुआत शनिवार शाम महापौर प्रहलाद पटेल ने सत्यवीर तेजाजी की पूजा कर की। सत्यवीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने अतिथियों का सम्मन किया। इसके बाद निगम रंगमंच पर खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायकों ने अपने सुमधुर भजनों से मेला प्रांगण को भक्तिमय कर दिया।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवांर, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेंद्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद आयुषी सांकला, एल्डरमैन मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, हेमंत राहौरी, गोपाल शर्मा, नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, विजय कसेरा, उपायुक्त सचिन सिटोले सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अंतिम दिन तेजाजी का कथा मंचन होगा
रविवार शाम को कवि सम्मेलन होगा। अंतिम दिन 21 सितंबर को सत्यवीर तेजाजी की कथा का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर सफल बनाकर कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया हैं।