रतलाम

VIDEO : मिल गया मोटापा व बांझपन दूर करने का आसान उपाय

इस तकनीक से कम हो सकता है मोटापा, गर्भस्थ शिशु में जन्जात आने वाली बीमारी को समय रहते कर सकते ठीक। मोटापा दूर करने व बांझपन को ठीक करने के लिए देखें खबर के VIDEO

3 min read
Dec 15, 2019
video: Easy solution to overcome obesity and infertilit

रतलाम। न सिर्फ मालवा बल्कि भारत में मोटापा एक बड़ी समस्या है। इसको आसान उपाय करके ठीक किय जा सकता है। अक्सर बांझपन के ताने स्त्री को दिए जाते है, जबकि कुछ सरल काम करके गर्भधारण किया जा सकता है। यह बात प्रसिद्ध डॉ. महक भंडारी व डॉ. श्वेता भंडारी ने कही। मोटापा किस तरह दूर हो व किस आसान तरीके से गर्भधारण किया जा सकता है खबर में देखें VIDEO

विश्व के देशों में विज्ञान में नई तकनीक से मोटापा से लेकर बांझपन व गर्भस्थ शिशु में होने वाली बीमारियों को ठीक करने का प्रचलन चला है। मोटापा हो या बांझपन, इसके होने में अनेक कारण में एक कारण खानपान में पोष्टिक आहार की कमी, योग का अभाव, नशे की आदत प्रमुख कारण है। यह बात इंदौर के प्रसिद्ध डॉक्टर महक भंडारी व डॉ. श्वेता भंडारी ने कही। वे रेलवे अस्पताल में चिकित्सकों के समीनार पर बोल रहे थे।

obesity and infertilit" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/15/railway_hospital_5508089-m.jpg">

पेट की सर्जरी करके तीन छेद
डॉ महक ने चिकित्सकों को बताया कि नई तकनीक से पेट की सर्जरी करके तीन छेद किए जाते है व चर्बी को निकाला लिया जाता है। इसके अलावा बेहतर यह है की व्यक्ति लगातार विभिन्न प्रकार के योग करें। जो व्यक्ति विभिन्न प्रकार के नशे का सेवन करता है उसके अंदर मोटापा बढऩे की समस्या अधिक रहती है।

पोष्टिक आहार की कमी नहीं हो
इस दौरान डॉ. श्वेता ने कहा कि महिलाओं व बेटियों में आजकल सबसे बड़ी समस्या दो प्रकार की आती है। पहली यह सर्जरी से बच्चे हो रहे है। इसकी एक वजह बेटियों को पोष्टिक आहार देने में हम कतराते है। दूसरी समस्या है समय पर गर्भधारण नहीं होना। गर्भधारण हुआ तो पेट में बच्चा टिकता नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि हिमोग्लोबिन सही हो। यह तब सही रहेगा जब आहार बेहतर रहेगा। इसके अलावा माहवारी समय पर नहीं होना, नियमित नहीं होना प्रमुख समस्या के रुप में सामने आ रहा है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले योग व पोष्टिक आहार नियमित हो।

पहले हुआ शिविर का आयोजन
इसके पूर्व अस्पताल में दोनों चिकित्सकों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब ३० मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एेके मालवीय, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दशोत्तर, डॉ. अंकिता मेहता, डॉ. केएन गेहलोत, डॉ. सुधाकर शर्मा, डॉ. अविनाश चंद्र, डॉ. महेंद्र टटवाडे़, डॉ. दीपक सकलेचा, डॉ. वीवी नाग सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ratlam : पहली बार ब्राह्मण समाज करेगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

Published on:
15 Dec 2019 11:46 am
Also Read
View All