रतलाम

VIDEO रेलवे के अंडरब्रिज में भरा पानी, बारिश ने रोकी आने जाने की राह

Water Filled In Railway Underbridge Ratlam : मध्यप्रदेश के रतलाम में लगातार बारिश ने अब जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरने व निकासी नहीं होने की वजह से गांव से शहर में आने - जाने के रास्ते बंद हो गए है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2019, 1:29 PM IST
Water Filled In Railway Underbridge Ratlam
Water Filled In Railway Underbridge Ratlam

रतलाम। Water Filled In Railway Underbridge Ratlam : मानूसन की रफ्तार लगातार जारी है। रतलाम जिले में गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही है। यहां देर रात से लेकर सुबह तक रुक - रुक कर लगातार कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। इसका असर अब दैनिक जीवन पर पडऩे लगा है। रेल मंडल द्वारा बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या आ रही है। Ratlam Weather Report के अनुसार बारिश और जारी रहेगी।

बता दे कि रेलवे ने मानव रहित रेल फाटक को बंद करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अंडरब्रिज बनाने का कार्य किया। रेल मंडल में 50 से अधिक मानव रहित रेल फाटक को समाप्त करते हुए अंडरब्रिज बनाए गए। अब स्थिति ये है कि रतलाम से लेकर चित्तौडग़ढ़, रतलाम से नागदा, रतलाम से उज्जैन, रतलाम से गोधरा तक सभी अंडरब्रिज में जहां - जहां बारिश का कहर है वहां पर अंडरब्रिज में पानी भर गया है।

इस तरह हो रहा प्रभाव

रेलवे के अंडरब्रिज में पानी भरने की एक प्रमुख वजह इनमे पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होना है। इससे एक गांव से दूसरे गांव जाने में ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि कही कही तो दूध लेकर भी शहरों में नहीं जाया जा पा रहा है। रेलवे ने अंडरब्रिज तो बनाए, लेकिन इनको बनाने वाले इंजीनियरों ने पानी की निकासी का बेहतर प्रबंधन नहीं किया। अब इससे परेशानी ग्रामीणों को हो रही है। हाल ही में जिले के जावरा से लेकर मंदसौश्र तक लगातार बारिश होने की वजह से अंडरब्रिज में पानी भर गया व अब ग्रामीण परेशान हो रहे है।

इस और ध्यान दिया जाएगा
इस मामले में सूचना मिली है। जहां ये समस्या आ रही है वहां पर इस और वैकल्पिक उपाय के बारे में ध्यान दिया जाएगा।
- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल

MUST READ :

Published on: