29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई दिल्ली राजधानी ट्रेन बड़ा हादसा टला,बाल बाल बचे सैकड़ों यात्री

Mumbai Delhi Rajdhani Express Engine Fail: मुंबई दिल्ली राजधानी ट्रेन के साथ रतलाम रेल मंडल में बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन जब पूरी गति पर थी, तब अचानक एक झटके के साथ ट्रेन रेल मंडल के गोधरा - रतलाम के बीच रुक गई। बाल बाल बचे सैकड़ों यात्री।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 8 Sep 2019, 12:01 AM IST

Mumbai Delhi Rajdhani Express Engine Fail

Mumbai Delhi Rajdhani Express Engine Fail

रतलाम। Mumbai Delhi Rajdhani Express: मुंबई दिल्ली राजधानी ट्रेन के साथ रतलाम रेल मंडल में बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन जब पूरी गति पर थी, तब अचानक एक झटके के साथ ट्रेन रेल मंडल के गोधरा - रतलाम के बीच रुक गई।मुंबई से चलकर रतलाम होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12951 राजधानी एक्सपे्रस का इंजन गोधरा-मेघनगर सेक्शन के लिमखेड़ा में शुक्रवार की रात खराब हो गया। इससे ट्रेन रतलाम स्टेशन पर 1 घंटे 18 मिनट देरी से मालगाड़ी के इंजन से पहुंची। बाद में यहां पर इसमे बिजली का इंजन लगाया गया। इन सबसे से ट्रेन 1 घंटे 47 मिनट देरी से रतलाम से चली। मामले की जांच के लिए लिमखेड़ा में रखे गए खराब इंजन की जांच के लिए रतलाम व बड़ोदरा के अधिकारी संयुक्त रुप से शनिवार को पहुंचे है।

MUST READ: दीपावली की है चार कहानी, अपने बच्चों को जरूर बताएं

लॉबी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन अपने सही समय से बड़ोदरा से शुक्रवार ात 9 बजकर 18 मिनट पर रवाना हुई थी। रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन जैसे ही लिमखेड़ा पहुंची राजधानी ट्रेन के इंजन ने आगे बढऩे से इंकार कर दिया। इसके बाद चालक दल के सदस्यों ने स्टेशन मास्टर के साथ-साथ रेलवे नियंत्रण कक्ष में सूचना दी। इसके बाद ताबड़तोड़ मालगाड़ी के इंजन को भेजकर ट्रेन को चलवाया गया। तब तक ट्रेन 50 मिनट लेट हो गई थी।

MUST READ: MP में चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा निर्णय, मतदाताओं की होगी जांच

90 से अधिक की गति नहीं
लिमखेड़ा से रतलाम तक राजधानी ट्रेन को 100 की स्पीड से चलाने की अनुमति है, लेकिन मालगाड़ी के जिस इंजन को लगाया गया, उसकी क्षमता ही 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की थी। इसलिए ट्रेन को 90 से 95 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाकर रतलाम तक लाया गया। इससे जो ट्रेन रात करीब 12 बजकर 37 मिनट पर आती है वो रात 1 बजकर 55 मिनट पर करीब 1 घंटे 18 मिनट की देरी से पहुंची। रतलाम में इस ट्रेन का 3 मिनट मात्र का ठहराव है, लेकिन मालगाड़ी के इंजन को बदलने व बिजली के इंजन को लगाने में लगे समय की वजह से ट्रेन रात 1 घ्ंाटे 47 मिनट देरी से 2 बजकर 27 मिनट पर रवाना हुई। दिल्ली ये ट्रेन सुबह चार घंटे देरी से पहुंची।

MUST READ: नवरात्रि व दीपावली के समय कई ट्रेन रहेगी कैंसल, यहां पढे़ं पूरी लिस्ट

जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

राजधानी ट्रेन के इंजन के खराब होने की घटना को पश्चिम रेलवे ने गंभीरता से लिया है। ट्रेन में बड़ोदरा मंडल का इंजन लगा था। इसलिए लिमखेड़ा में खराब होने के बाद रखे हुए खराब इंजन की जांच के लिए रतलाम से पॉवर इंजन विभाग के श्रीधरन शेट्टी के अलावा बड़ोदरा मंडल के अधिकारी पहुंचे है। मामले में संयुक्त जांच की रिपोर्ट पश्चिम रेलवे को भेजी जाएगी।

MUST READ:

IRCTC: देश में पहली बार हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर आईआरसीटीसी खोलेगा रेस्टोरेंट

9 सितंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश

Navratri 2019: पूजा विधि, कलश स्थापना समय, शुभ मुहूर्त, सामग्री, यहां पढ़ें पूरी खबर

रेलवे में इस बड़ी योजना का है काम अब तक अधूरा

खुश खबर: रतलाम बनेगा संभाग, प्रक्रिया ने पकड़ी गति

VIDEO एमपी के रतलाम में बारिश से 18 की मौत, 90 लाख का नुकसान

IMAGE CREDIT: patrika