Malaika Arora Relationship Advice: मलाइक अरोड़ा व अर्जुन कपूर के बीच ब्रेकअप हो चुका है। इसी बीच मलाइका के रिलेशनशिप एडवाइस को लेकर भी चर्चा हो रही है।
Malaika Arora Relationship Advice: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर से पहले पति अरबाज खान के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थीं। इसको लेकर मलाइका को ट्रोल भी किया जाता है। मगर टूटे दिल के साथ मलाइका ने कई बार कमाल की बातें कही हैं। मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप अडवाइस (Relationship Advice) आपके काम आ सकते हैं। चलिए जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा ने तलाक, ब्रेकअप, रिश्ते पर क्याा कुछ कहा है।
अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर को लेकर खबरें सामने आईं। साल 2018 में दोनों एक-दूसरे को डेट करते दिखे थे। इसको लेकर कई तस्वीरें सामने आईं। इंस्टाग्राम पर एक्टर के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर कर मलाइका ने नए रिश्ते को कंफर्म किया था। अब साल 2024 में दोनों अलग हो चुके हैं।
1998- मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी
2017- मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक
2018- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप कंफर्म
2024- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच ब्रेकअप
टूटे दिल से अक्सर सही बातें निकलती हैं। मलाइका अरोड़ा तो वैसे भी बेबाक हैं। वो ट्रोल करने वालों की बोलती बंद कर देती हैं। साथ ही रिश्ते को लेकर कई प्रैक्टिल बातें भी कहती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद ये पोस्ट लिखकर शेयर किया, "हरेक सकारात्मक विचार एक मौन प्रार्थना (Silent Prayer) है जो आपका जीवन बदल देगा।"
मलाइका ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि जिंदगी हमेशा कहानियों में पढ़ी फेरीटेल की तरह नहीं होती है। अंत हमेशा सुनहरा नहीं हो सकता है।चीजें बदलती रहती हैं और क्योंकि यहां कुछ भी स्थायी नहीं होता।
अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मीडिया के साथ बातचीत में मलाइका ने कहा था कि यहां पर मौजूद सभी पतियों से कहना चाहती हूं कि अगर आपकी पत्नी यहां आपके साथ हैं या फिर घर पर आपका इंतजार कर रही हैं तो आप उनके पास जाइए। उन्हें पूरे दिल से सम्मान दें क्योंकि आपकी वाइफ की आपकी लाइफ में काफी ज्यादा अहमियत है। अगर आपकी पत्नी खुश है तो वो आपकी लाइफ को बेहतर बनाने में हर तरह से मदद करेगी।