बताया जाता है कि इस मक्खन मलाई को सर्दियों की ओस में तैयार किया जाता है। क्रीम और दूध मिलाकर सर्दियों में खुले आसमान के नीचे रखा जाता है ताकि इसमें ओस मिले। इसके बाद इसे बेचने के लिए बाजार में लाते हैं। ये मिठाई सिर्फ सर्दियों के मौसम में मिलती है। अक्टूबर से फरवरी तक इस मिठाई का स्वाद चखा जा सकता है। इसमें केसर, मेवा, इलायची और मिश्री आदि भी मिलाया जाता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि इस मिठाई को खाने के कई फायदे हैं और ये सर्दियों में शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसलिए लखनऊ में लंबे समय से इस मिठाई को सर्दियों के दिनों में खाया जाता है।