24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा, बोलीं- जब से पैदा हुई तब से ही …

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने अपने मूड के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि पिछले 35 सालों से उनका मूड कैसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 17 Sep 2024, 10:39 AM IST

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia: साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तमन्ना ने बताया है कि उनके जन्म होने के बाद से कैसा रहता है एक्ट्रेस का मूड। दरअसल तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में तमन्ना भाटिया का मूड खराब नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने खुद बताया है कि बचपन से ही उनका मूड ऐसा ही है।

तमन्ना भाटिया ने मूड के बारे में किया खुलासा

तमन्ना भाटिया ने इंस्टग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने जो फोटोज शेयर की हैं वो उनके बचपन की फोटो हैं। इन फोटोज में तमन्ना भाटिया गुस्से में और खराब मूड में नजर आ रही है। पहली फोटो में तमन्ना भाटिया गुस्से में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में तमन्ना भाटिया एक छोटे बच्चे के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसी तरह से तमन्ना भाटिया ने कुल पांच फोटोज शेयर की हैं। तमन्ना भाटिया ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "1989 से ऐसा ही है मेरा मूड"

यह भी पढ़ें: बहु ऐश्वर्या राय के SIIMA 2024 जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बोले- काम के लिए…

तमन्ना भाटिया नहीं बनना चाहती है मां

तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको मां बनने सा डर लगता है। तमन्ना ने बताया था कि वो अपनी लाइफ में बच्चा नहीं पैदा करना चाहती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वो बच्चों का परवरिश और देखभाल नहीं कर सकती हैं। तमन्ना भाटिया को लगता है कि उनके पैरेंट्स ने उन्हें काफी अच्छी परवरिश दी है जो सबको बस की बात नहीं है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की लव लाइफ काफी मजेदार चल रही है। कपल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। कपल को फैंस के द्वारा प्यार मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया नहीं बनेंगी मां! शादी से पहले एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

तमन्ना भाटिया वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली-2’ के अलावा  '100% Love', ‘पैया’ और ‘सिरुथई’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। बॉलीवुड में तमन्ना के करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है लेकिन अभी तक वह किसी भी हिंदी फिल्म में लीड रोल करती नजर नहीं आई हैं। तमन्ना भाटिया की रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात' ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तमन्ना भाटिया के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वो अशोक तेजा द्वारा निर्देशित और संपत नंदी द्वारा निर्मित तेलुगू फिल्म 'ओडेला 2' में दिखाई देंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग