
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
Tamannaah Bhatia- Vijay Varma: तमन्ना भाटिया फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने 'आज की रात' गाने पर धांसू डांस कर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इसी बीच तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। तमन्ना ने बताया है कि वो मां नहीं बनना चाहती हैं उनका बच्चा पैदा करने से डर लगता है। तमन्ना भाटिया का ये बयान काफी वायरल हो रहा है।
तमन्ना भीटिया स्त्री 2 के सक्सेस के दौरान एक पॉडकास्ट में अपने डर के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वो कभी भी मां नहीं बनना चाहती हैं। तमन्ना भाटिया ने कहा, "मैं कैसे ये सब कर पाउंगी? मैं किसी को बहुत प्यार, देखभाल और उसकी परवरिश नहीं कर सकती हूं। मेरे पैरेंट्स ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मैं खुद भी सोच नहीं पाती हूं कि बच्चे को पैदा करने से मैं उसको कैसे संभालूंगी। बस इसलिए मैं बच्चे पैदा करने से डरती हूं।"
तमन्ना भाटिया लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। कपल का रिलेशन काफी अच्छा चल रहा है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कपल को फैंस का काफी प्यार मिलता है। तमन्ना और विजय को मुताबिक कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे।
तमन्ना भाटिया 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' के अलावा 100% Love, 'पैया' और 'सिरुथई' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। बॉलीवुड में तमन्ना के करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है लेकिन अभी तक वह किसी भी हिंदी फिल्म में लीड रोल करती नजर नहीं आई हैं।
Updated on:
9 Sep 2024, 10:28 AM IST
Published on:
9 Sep 2024, 10:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.