रिलेशनशिप

ऑनलाइन सोशल मीडिया पर आजमाएं ये टिप्स तो बन जाएंगे हजारों फॉलोवर्स

मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियर्स ने ऐसा टूल तैयार किया है जो आपके फोटो को एडवांस एल्गॉरिद्म के आधार पर परखता है और यह बताता है कि आपकी फोटो लोगों को कितनी पसंद आएगी

less than 1 minute read
Sep 01, 2018
social media,Facebook,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,
social media, facebook, lifestyle tips in hindi, relationship tips in hindi

सोशल मीडिया पर आप अपना प्रोफाइल फोटो इस तरह का चुनते हैं, जो अच्छा दिखे, सबसे अलग हो और लोगों के दिमाग में पहली ही नजर में बैठ जाए। लेकिन किसी फोटोग्राफ को आप खुद कैसे आंक सकते हैं? हो सकता है कि जो फोटोग्राफ आपको बेहतर लगता हो वह दूसरे लोगों को उतना अच्छा नहीं लगे। ऐसे में आप कुछ टूल्स की मदद लेकर इसकी जांच कर सकते हैं और अपने लिए अच्छा प्रोफाइल फोटो चुन सकते हैं।

लामेम
मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियर्स ने ऐसा टूल तैयार किया है जो आपके फोटो को एडवांस एल्गॉरिद्म के आधार पर परखता है और यह बताता है कि इस फोटो के याद रखे जाने की संभावना कैसी है। जो फोटो को मेमोरेबल आधार पर जितने ज्यादा अंक मिलेंगे वह फोटो आपका सबसे अच्छा प्रोफाइल फोटो होगा। इस वेबसाइट को यहां देखें-
https://goo.gl/bnHHyh

फोटोफीलर
यदि आपको मशीनी नतीजों पर भरोसा नहीं है और आप समझदार वोटर्स से आपके फोटो का आकलन करवाना चाहते हैं तो फोटोफीलर वेबसाइट आपके लिए है। इस फोटो टेस्टिंग टूल की मदद से आप अपना टारगेट ग्रुप चुन सकते हैं और चाहें तो अपनी पहचान भी गोपनीय रख सकते हैं। इस वेबसाइट का लिंक है-
Uhttps://goo.gl/ac7yJQ

ट्रेंडी कवर
यदि आप फेसबुक कवर पर अपना फोटो इस्तेमाल करने की जगह कोई शानदार ट्रेंडी कवर चाहते हैं तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। इस वेबसाइट को देखें-
Uhttps://goo.gl/N8S2DK

बाइटेबल
यदि आप फेसबुक प्रोफाइल कवर पर वीडियो टेम्पलेट लगाना चाहते हैं तो उसके लिए इस वेबसाइट की मदद लें-
Uhttps://goo.gl/AJJohz

Published on:
01 Sept 2018 04:17 pm