धर्म और अध्यात्म

Jyeshtha Maas 2026 Dates : 59 दिन का अद्भुत संयोग, जानें तिथि, ज्येष्ठ माह में क्या करें और क्या न करें?

Jyeshtha Month 2026 Dates : ज्येष्ठ मास 2026 की शुरुआत 2 मई से होकर 29 जून तक चलेगी। इस वर्ष अधिक मास के कारण यह 59 दिनों का होगा। जानें व्रत, पूजा विधि, क्या करें और क्या न करें, दान का महत्व और प्रमुख त्योहार।

4 min read
May 01, 2026
Jyeshtha Maas 2026 Dates : ज्येष्ठ अधिक मास 2026 कब से कब तक? जानें शुभ कार्य, व्रत और दान का महत्व (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Jyeshtha Maas 2026 Dates : सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष समय माना गया है। यह महीना साधना, दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा।

इस वर्ष ज्येष्ठ माह कुल 59 दिनों (2 मई से 29 जून) का होगा, जिसमें यह अधिक मास (मलमास) मुख्य ज्येष्ठ के बीच में आएगा। इस दौरान विष्णु पूजा, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना होता है और इसका संबंध मंगल ग्रह से माना गया है।

ये भी पढ़ें

Rashifal : आज का राशिफल 1 मई 2026 (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा पर स्वाती नक्षत्र का प्रभाव, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्णिमा तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र का विशेष संयोग

मान्यता है कि इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र का विशेष संयोग बनता है, जिसके कारण इसे ज्येष्ठ मास कहा जाता है। शास्त्रों में इस अवधि को विशेष रूप से पुण्य अर्जन और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी बताया गया है। ऐसे में इस पवित्र मास के महत्व, नियम और इसमें किए जाने वाले तथा वर्जित कार्यों को जानना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

वर्ष 2026 इस दृष्टि से अत्यंत खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा और अधिक मास के कारण यह अवधि सामान्य से बढ़कर 59 दिनों की हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में भी ज्येष्ठ माह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ और दान-धर्म करने से कई प्रकार के ग्रह दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार मनाए जाएंगे। साथ ही इस महीने में कुछ महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन भी करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

ज्येष्ठ माह में दान-धर्म करने से विशेष लाभ

शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ माह में दान-धर्म करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इस माह में किसी जरूरतमंद और पशु-पक्षियों को पानी पिलाने से विशेष लाभ मिलता है। इस महीने में उत्तर भारत समेत तमाम क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ती है और इस माह में कई तीज-त्योहार और पर्व आते हैं। इस माह में हर महीने में पड़ने वाली एकादशी प्रदोष, पूर्णिमा, नारद जयंती, शीतलाष्टमी, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं।

ज्येष्ठ मास 2026 कब से कब तक है?

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्येष्ठ माह की शुरुआत के लिए कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 2 मई की रात को 10: 52 मिनट पर हो रहा है। इसी दिन से ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी। इसके बाद 29 जून 2026, दिन रविवार को सुबह 3:06 मिनट पर पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी। इस दिन ज्येष्ठ माह का अंत होगा। इस प्रकार यह महीना अधिक माह के साथ 59 दिनों का होगा। ज्येष्ठ माह में अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा।

अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) 2026 कब है?

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि विक्रम संवत 2083 में ज्येष्ठ महीने में अधिक मास आएगा। यह अधिक मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा। अधिक मास आने की वजह से साल के आगे आने वाले व्रत और त्योहारों की तारीखें 15 से 20 दिन आगे खिसक जाएंगी। इस साल एक नहीं, बल्कि 2 महीने ज्येष्ठ होंगे। पहले 15 दिन सामान्य ज्येष्ठ माह होंगे, इसके बाद 30 दिन अधिक ज्येष्ठ मास के होंगे। अंत के 15 दिन फिर सामान्य ज्येष्ठ मास के होंगे।

प्रकार (Type)आरंभ तिथि (Start Date)समाप्ति तिथि (End Date)अवधि (Duration)विशेष जानकारी
सामान्य ज्येष्ठ मास2 मई 202629 जून 202658 दिनसामान्य पंचांग के अनुसार
अधिक ज्येष्ठ मास17 मई 202615 जून 202630 दिनअतिरिक्त (अधिक) मास
ओवरलैप अवधि (Overlap)17 मई 202615 जून 202630 दिनदोनों मास एक साथ चलेंगे

ज्येष्ठ मास में किन देवताओं की पूजा करें?

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जेठ माह में सूर्य देव, वरुण देव, शनि देव और हनुमान जी की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है।

ज्येष्ठ मास में क्या करें? (Do’s)

  • दिन में नहीं सोना चाहिए
  • मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए
  • लहसुन, राई और अन्य गर्म तासीर वाली चीजों से बचना चाहिए
  • बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए
  • बड़े पुत्र या पुत्री का विवाह इस माह में नहीं करना चाहिए
  • पानी का व्यर्थ उपयोग नहीं करना चाहिए

ज्येष्ठ मास में क्या न करें? (Don’ts)

  • दिन में केवल एक बार भोजन करने का प्रयास करना चाहिए
  • प्यासे व्यक्ति को बिना पानी पिलाए नहीं जाने देना चाहिए
  • शरीर में जल स्तर बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए
  • जल का सही और संतुलित उपयोग करना चाहिए

ज्येष्ठ मास 2026 क्यों है खास?

शास्त्रों में ज्येष्ठ मास को सभी मास में शुभ माना गया है। ज्येष्ठ के स्वामी मंगल है और मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस का प्रतीक माना गया है। सभी नवग्रहों में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है। ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु का प्रिय मास है। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भगवान विष्णु और उनके चरणों से निकलने वाली मां गंगा और पवनपुत्र हनुमान की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले चार बड़ा मंगल की पूजा करने पर व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त होता है।

जल का दान सबसे श्रेष्ठ

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्येष्ठ मास में सबसे ज्याद गर्मी पड़ती है। इस महीने में जल का दान पुण्यदान माना गया है। इस माह में न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जल उपलब्ध कराना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। ज्येष्ठ मास में प्याऊ लगाना, नल लगवाना और पोखर, तलाबों का सरंक्षण करना विशेष फलदायी माना गया है।

महत्व

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व भी बता गया है। माना जाता है कि इसी मास में गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसी के कारण इस मास, में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने के बाद दान करने से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इसी महीने में भगवान राम अपने परम भक्त हनुमान जी से मिले थे। इसके साथ ही ज्येष्ठ महीने में ही भगवान शनिदेव का जन्म भी हुआ था।

ये भी पढ़ें

Ekadashi May 2026 Calendar: मई 2026 में आ रही हैं 2 बड़ी एकादशी, जान लें तारीख, पारण समय और खास नियम
Published on:
01 May 2026 02:00 pm
Also Read
View All