धर्म और अध्यात्म

Karwa Chauth 2025: नई-नई शादी के बाद पहला करवाचौथ? ये व्रत विधि और टिप्स बनाएंगे दिन को खास

Karwa Chauth 2025: अगर आप भी 2025 में पहली बार करवाचौथ मना रही हैं, तो यह दिन आपके लिए हमेशा यादगार बनने वाला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे करवाचौथ की सही व्रत विधि, खास टिप्स और वो सब कुछ, जिससे आपका पहला करवाचौथ बन जाए बेहद खास और सुखद अनुभव।

2 min read
Oct 05, 2025
Karwa Chauth 2025 first time after marriage|फोटो सोर्स –Patrika.com

Karwa Chauth 2025: शादी के बाद का पहला करवा चौथ हर नवविवाहित स्त्रियों के लिए बेहद ही खास होता है, क्योंकि यह सिर्फ एक व्रत ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और रिश्ते की गहराइयों का प्रतीक होता है। जब कोई नवविवाहित पहली बार व्रत करती है अपने पति की लंबी आयु के लिए, तो यह उनके लिए खास होता है ,मन में उत्साह होता है, थोड़ा संकोच और ढेर सारी उम्मीदें होती हैं। अगर आप भी 2025 में पहली बार करवाचौथ मना रही हैं, तो यह दिन आपके लिए हमेशा यादगार बनने वाला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे करवाचौथ की सही व्रत विधि, खास टिप्स और वो सब कुछ, जिससे आपका पहला करवाचौथ बन जाए बेहद खास और सुखद अनुभव।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: मेहंदी का झंझट नहीं! करवा चौथ पर अपनाएं ये 5 आसान आलता डिजाइन

करवा चौथ 2025: पूजा का शुभ मुहूर्त

  • पूजा का शुभ समय: शाम 5:57 बजे से रात 7:11 बजे तक
  • कुल अवधि: 1 घंटा 14 मिनट
  • चंद्रमा का उदय: रात 8:13 बजे

सरगी छोड़ने की भूल न करें

करवा चौथ की शुरुआत होती है उस विशेष थाली से जिसे 'सरगी' कहा जाता है। यह थाली सास द्वारा बहू को प्यार और आशीर्वाद स्वरूप दी जाती है, जिसमें फल, सूखे मेवे, मिठाई, पराठे और कभी-कभी हल्का नाश्ता भी शामिल होता है। सरगी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पूरे दिन के उपवास की ऊर्जा का आधार होती है। इसे छोड़ने से शरीर जल्दी थक सकता है और कमजोरी महसूस हो सकती है। कोशिश करें कि सरगी में ऐसी चीजें खाएं जो पेट को लंबे समय तक भरा रख सकें और पचने में भी आसान हों।

भोजन हो हल्का और पौष्टिक

चाहे सरगी हो या व्रत खोलने का समय भोजन में संतुलन ज़रूरी है। ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना लेने से बचें क्योंकि इससे गैस, भारीपन या चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फल, खजूर, खिचड़ी या हल्का मीठा जैसे विकल्प आपके लिए बेहतर होंगे।

पूजा विधि की जानकारी रखें

अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो पूजा की विधि पहले से जान लें। पूजा की थाली, करवा, छलनी, दीपक आदि समय पर तैयार रखें। समय पर और सही ढंग से पूजा करना व्रत के महत्व को और भी खास बना देता है।

व्रत खोलने में न करें जल्दबाजी

जब चांद निकल आए, तब पहले उसकी पूजा करें और फिर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। व्रत तोड़ने का यह प्रेमपूर्ण पल जीवनभर की याद बन सकता है। इसके बाद कुछ मीठा खाएं और हल्का भोजन लें, जिससे शरीर धीरे-धीरे ऊर्जा हासिल कर सके।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: क्या करवा चौथ के दिन पीरियड्स में व्रत और पूजा करना सही है? जानिए सही तरीका और उपाय

Also Read
View All

अगली खबर