Liquor Shop Protest : बीना में स्थानीय लोगों ने नई शराब दुकान के विरोध किया। लोग दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने खुद पर पट्रोल डाल लिया।
Liquor Shop Protest :मध्य प्रदेश के सागर जिले में इन दिनों प्रशासन द्वारा खुलवाई जा रहीं शराब दुकानों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे पहले जिले के खरई में एक शराब दुकान खोले जाने का विरोध हुआ था। अब इस मामले में खबर सामने आई है कि, बीना में भी स्छानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में खुली नई शराब दुकान का विरोध तेज कर दिया है। देखते ही देखते यहां हालात इस कदर बिगड़ गए, जिन्हें संभालने के लिए पुलिस को भीड़ तितर - बितर करने के लिए हल्का बल तक प्रयोग करना पड़ा।
आपोक बता दें कि, यहां बढ़का नऊऊ शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए छोटी बजरिया में स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन। देखते ही देखते तनाव इतना बढ़ गया कि, भीड़ में मौजूद एक युवक ने अपने ऊपर - पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने तुरंत ही युवक को चारों और से घेरकर मौके पर ही दबोच लिया। दबोच लिया और उसका शर्ट तक तत्काल पुलिस ने आग बुझाई। इस दौरान इलाके में अफरा तफरी फैल गई।
शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शन में इससे पहले की पुलिस प्रदर्शनकारियों से किसी तरह का कोआर्डिनेट करती भीड़ से निकले युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, पेट्रोल डालते ही पुलिसकर्मियों ने उसे चारों और से दबोच लिया। हालांकि, पेट्रोल युवक की आंख और नाक में चला गया, जिसके चलते उसे इतनी तकलीफ हुई, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही उसपर पानी डालकर पेट्रोल का प्रभाव कम करने का प्रयास किया।
वहीं, दूसरी तरफ कुछ प्रदर्शकारियों ने शराब दुकान के सामने आग लगा दी, जिसपर तुरंत ही पुलिस ने काबू पा लिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उग्र रवैय्या दिखाने वाले लोगों को खदेड़ना शुरु किया। भीड़ को तितर बितर करते समय धक्कामुक्की के हालात भी बने। लेकिन पुलिस ने जल्द ही प्रदर्शनकारियों पर काबू पाते हुए उन्हें मौके से इधर-उधर कर दिया।
-सागर के बीना में स्थानीय लोगों ने किया क्षेत्र में खुली नई शराब दुकान का विरोध।
-इलाके की महिलाओं ने की शराब दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग।
-विरोध में एक प्रदर्शनकारी युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
-शराब दुकान के सामने भी भीड़ ने आग लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने तत्काल बुझाया।
-भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।