सागर

शादी के दो दिन बाद दुल्हन दे गई धोखा, पति परेशान…

mp news: 22 सितंबर को शादी और 24 सितंबर की रात मौका पाकर घर से भागी दुल्हन...।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
sagar
demo pic

mp news: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर लुटेरी दुल्हन ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। शादी के महज दो दिन बाद लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और कैश लेकर रात में भाग गई। लुटेरी दुल्हन का शिकार होने के बाद अब पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के दो दिन बाद दुल्हन फरार…

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले बाबूलाल अहिरवार इस बार लुटेरी दुल्हन का शिकार बने हैं। बाबूलाल ने बताया कि वो मजदूरी करता है और खुरई में रहने वाले उसके रिश्तेदार की पहचान चलते उसकी शादी 22 सितंबर को बाबा पाड़ा देदर गोला मुंडा कालाहांडी उड़ीसा की रहने वाली पुष्पांजलि नाम की लड़की से हुई थी। शादी खुरई न्यायालय में कोर्ट मैरिज के माध्यम से की थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर गांव पहुंचा। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही 24 सितंबर को दुल्हन घर से भाग गई।

जेवरात और नकदी लेकर भागी

पीड़ित बाबूलाल के मुताबिक दो दिन तक सब ठीक रहा 24 सितंबर की रात वो और पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। रात में करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो देखा पुष्पांजलि घर पर नहीं थी। उसको ढूंढा तो वह नहीं मिली। घर में रखा कुछ नगदी और गहने भी गायब थी। सुबह बाबूलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है लड़की जिले से बाहर नहीं जा पाएगी। पुलिस टीम को सक्रिय किया है।

Updated on:
26 Sept 2025 09:17 pm
Published on:
26 Sept 2025 09:17 pm