सहारनपुर

Ramadan 2020 : दारुल उलूम देवबंद ने की माह-ए-रमजान की घोषणा, शनिवार काे पहला राेजा

Highlights दारुल उलूम देवबंद की रूयत-ए-हिलाल कमेटी का निर्णय Ramadan 2020 शनिवार काे हाेगा पहला राेजा
2 min read
deoband_darul_uloom.jpg
deoband

देवबंद। चांद का दीदार हाेने के बाद एशिया के सबसे बड़े मदरसे दारुल उलूम देवबंद ने भी रमजान माह की घाेषणा कर दी है। शनिवार काे पहला राेजा हाेगा। शाम काे देवबंद दारुल उलूम से यह एलान कर दिया। इस एलान के बाद पूरे देश में मुस्लिम समाज ने पहले राेजे की की तैयारी शुरू कर दी।

शुक्रवार देर शाम चाँद को लेकर रुयत-ए-हिलाल यानी चाँद कमेटी की बैठक हुई। बैठक में लॉक डाउन के चलते कम ही संख्या में लाेग बुलाए गए। साेशल डिस्टेंस के साथ संपन्न हुई इस बैठक में कमेटी पदाधिकारियों ने चाँद का दीदार हाेने पर फैसला लिया। शाम के समय कमेटी की ओर से कहा गया कि शनिवार को पहला राेजा हाेगा।

कमेटी में दारुल उलूम देवबन्द के मोहतमिम अबुल कासिम नोमानी, माैलाना अब्दुल खालिद मद्रासी, मुफ्ती हबीबुर्रहमान, मुफ्ती महमूद हसन, मुफ्ती जैनुल इस्लाम समेत अन्य भी माैजूद रहे। इस दाैरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील की है कि लाेग अपने घरों में तराबियां पढ़ें। साेशल डिस्टेंस का पूरा पालन करें।

Month of ramjan , ramjan ramadan , Ramjan special
कमेटी पदाधिकाारियों ने कहा कि, आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए लाेगाें काे घरों से बाहर निकलना हाेगा लेकिन इस दाैरान साेशल डिस्टेंस का पूरा पालन करें। किसी भी कीमत पर साेशल डिस्टेंस काे ना बिगाड़े। वर्तमान समय सावधानी बरतने का है। अगर इस समय सावधानी बरती गई ताे कोरोना काे हराया जा सकता है। आगामी ईद काे देखते हुए कोरोना काे हराना बेहद जरुरी है।

Updated on:
24 Apr 2020 10:08 pm
Published on:
24 Apr 2020 10:07 pm