7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां से फोन पर युवकी ने की बात, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlights: -युवक एक माह से अपनी पत्नी के साथ नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव अलमासपुर में रह रहा था -बताया जा रहा है कि उसका अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर अनबन थी -शुक्रवार को उसकी अपनी मां के साथ फोन पर कहासुनी हुई

less than 1 minute read
Google source verification
suicide

suicide

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने ग्रह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : डीएम ने दवा के थोक बाजार को चार घंटे ही खोलने के दिए निर्देश, जानिए क्यों

दरअसल, थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी ऋषिपाल पुत्र सीतेराम पिछले लगभग एक माह से अपनी पत्नी के साथ नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव अलमासपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि ऋषिपाल का अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर अनबन थी। शुक्रवार को उसकी अपनी मां के साथ फोन पर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को गांव सहावली स्थित उसके मायके भेज दिया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में एक ही दिन में आई 443 की रिपाेर्ट, कोरोना मरीज बढ़कर हुए 146

वहीं जब मकान मालिक उसके कमरे की ओर आया तो उसे ऋषिपाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसने ऋषिपाल के परिजनों को इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।