
दिल के मरीजों का खून पतला करने की दवा निकली अमानक, बाकी दवाइयां भी आ रही हैं नकली,दिल के मरीजों का खून पतला करने की दवा निकली अमानक, बाकी दवाइयां भी आ रही हैं नकली,
मुरादाबाद: जनपद में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को लेकर प्रशासन ने अब और सख्ती शुरू कर दी है। जिसमें अब शहर की प्रमुख थोक दवा बाजार के लिए समय निर्धारित कर दिया है। अब ये बाजार दिन में सिर्फ चार घंटे सुबह छह बजे से दस बजे तक ही खुलेंगे। ये आदेश आज जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दिया था। शिकायत मिल रही थी कि हॉटस्पॉट इलाके के पास ही ये दवा बाजार भी है और यहां दिन भर भीड़ लगी रहती थी। यहीं नहीं सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराना पुलिस को भारी पड़ रहा था। लिहाजा अब चार घंटे खोलने का नियम जारी किया गया है। वहीँ हॉटस्पॉट के साथ ही ड्रग्स विभाग ने शहर के अलग-अलग इलाकों में होम डिलीवरी के लिए नम्बर भी जारी किये हैं। ताकि लोगों को दवा की दिक्कत न हो।
अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर की हुई थी मौत, संपर्क में आने से पत्नी और बेटे समेत 10 लोगों को हुआ कोरोना
इसलिए किया समय तय
ड्रग्स इंस्पेक्टर नरेश मोहन के मुताबिक सभी थोक दवा विक्रेताओं को ये सूचना दे दी गयी है। शनिवार से सुबह छह बजे से दस बजे तक चार घंटे ही दुकानी खोली जायेंगी। ये आदेश कब तक मान्य होगा इसका निर्धारण खुद जिलाधिकारी करेंगे। फ़िलहाल शहरवासियों के लिए दवा की होम डिलीवरी चालू है। किसी को भी दिक्कत नहीं होने दी जायेगी। शहर में थोक बाजार के प्रमुख केंद्र हैं मंडी चौक स्थित गुलाल गली, न्यू मार्किट बुध बाजार, कंजरी सराय। इनके आसपास का इलाका ही हॉटस्पॉट भी है। इसलिए यहां लोगों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है।
Corona positive महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर आई यह खुशी
बढ़ रहे मरीज
यहां बता दें कि जनपद में एकाएक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसने स्थानीय प्रशासन की पिछले एक महीने की तैयारियों की पोल खोल दी है। यही नहीं शासन ने एक नोडल अधिकारी और सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी भी जिले में तैनात किया है। जिसके निर्देशन में आगे काम होगा। क्यूंकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 पहुँचने वाली है साथ ही हॉटस्पॉट के बाहर भी केस मिलने शुरू हो गए हैं।
Published on:
24 Apr 2020 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
