14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर की हुई थी मौत, संपर्क में आने से पत्नी और बेटे समेत 10 लोगों को हुआ कोरोना

Highlights: -शिकारपुर के रहने वाले डॉक्टर की मृत्यु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी -मौत के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई -उनकी पत्नी और बेटे समेत 10 लोगों को कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है
less than 1 minute read
Google source verification

बुलंदशहर। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु के बाद डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनकी पत्नी और बेटे समेत बुलंदशहर के शिकारपुर के करीब 10 लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह सभी लोग डॉक्टर के संपर्क में आए थे। वहीं इन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने कोरोना के खिलाफ जंग में इस तरह दिया अपना योगदान, जमकर हो रही तारीफ

बता दें कि पिछले दिनों शिकारपुर के रहने वाले डॉक्टर देवेंद्र सिंह की मृत्यु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी। मौत के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बताया गया है डॉक्टर देवेंद्र के संपर्क में आने से उनकी पत्नी और उनके बेटे समेत डॉक्टर परिवार के मोहल्ला और पड़ोस में रहने वाले 10 लोगों को कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है। अभी प्रशासन के पास ऐसे कई औऱ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है, जो डॉक्टर देवेंद्र और उनके परिवार के संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें: Lockdown में यूपी पुलिस को मिले 125 नए सब इंस्पेक्टर, मुरादाबाद में सोशल डिस्टेंस के साथ हुई पासिंग आउट परेड

वहीं डॉक्टर परिवार के आसपास कोरोना का बढ़ता दायरा देख प्रशासन ने पूरे शिकारपुर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। हॉट स्पॉट बनने के बाद अब शहर में किसी भी शख्स को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही बुलंदशहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 पहुंच गई है। जिनमें से अकेले डॉक्टर देवेंद्र के संपर्क में आने से 10 लोग इसकी चपेट में हैं।