14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona positive महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर आई यह खुशी

Highlights . कोरोना संदिग्ध महिला को आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती . प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टरों ने टीम ने पीपीइ किट पहनकर कराई डिलिवरी  
2 min read
Google source verification
baby.jpg

मेरठ। विश्वभर कोरोना से जूझ रहा है। देश में आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी बीच मेरठ की कोरोना पॉजिटिव महिला बेटे को जन्म दिया है। खुशी की बात यह कि बच्चे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्चे को महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर की सफल सिजेरियन डिलीवरी की। महिला को आइसोलेट करके रखा गया है। बाद में उन्हें कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: AQI ने तोड़ा 107 साल का रिकार्ड, अगस्त 1913 जैसी हुई आबोहवा

जानकारी के अनुसार, रजबन निवासी गर्भवती महिला को कोरोना संक्रमित देखते हुए मेरठ के मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को एडमिट कराया गया। रिपोर्ट आने पर महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला के पति को भी क्वारंटाइन कर दिया गया था। प्रशासन ने पूरे रजबन क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर सील कर दिया गया। बीती रात महिला को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें गायनों विभाग की हेड की अगुवाई में महिला की डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी सिजेरियन कराई गई। महिला ने शुक्रवार को स्वास्थ्य बेटे को जन्म दिया। बच्चे में मां का रक्त जाने की संभावना रहती है। ऐसे में बच्चे में कोरोना संक्रमण के भय से उसका सैंपल भी ले लिया गया। अच्छी बात यह रही कि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

डाक्टरों ने बरती पूरी सावधानी

मां कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी के साथ डिलीवरी कराई। डॉक्टरों ने पीपीइ किट पहनकर डिलिवरी कराई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना पाजिटिव महिला के बच्चे की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह खुशी की बात है। वहीं, महिला के परिजनों में भी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: महिलाओं के घर नहीं था खाने के लिए, मकान में मिली आपित्तजनक हालत में