नोएडा। देशभर में कोरोना वायरस का कोहराम थमता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन से इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है। वहीं गौतमबुद्ध नगर जनपद में लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। ताजा 6 के शुक्रवार को सामने आए हैं। जिसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है। इनमें से अभी तक 56 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53 लोगों का इलाज अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।