सहारनपुर

सहारनपुर: क्वारंटॉइन सेंटर में ड्यूटी करने वाली एएनएम की संदिग्ध हालात में माैत

Highlights क्वारंटॉइन सेंटर में थी ड्यूटी ड्यूटी के बाद से थी छुट्टी पर रात में अचानक बिगड़ी हालत सांस लेने हुई परेशानी  
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2020, 5:22 PM IST
anm.jpg
मृतक एएनएम का पति

सहारनपुर। Corona virus संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर ( Saharanpur ) में एक महिला ANM की संदिग्ध हालात में माैत हाे गई है। बताया जाता है कि, क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी के बाद से यह महिला छुट्टी पर चल रही थी। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि, माैत के सही कारणाें का पता लगाने की काेशिश की जा रही है।

मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी के अनुसार एएनएम मेनका पत्नी सुबाेध कुमार सुनैहटी खड़खड़ी ब्लाक क्षेत्र की एएनएम थी। यह अपने परिवार के साथ सिटी की ही अशाेक विहार कालाेनी में रहती थी। इनकी ड्यूटी दिल्ली राेड स्थित मदर टेरेसा पैरा मैडिकल कॉलेज में बनाए गए महिला क्वारंटइन सेंटर में थी। मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक एएनएम की कोरोना जांच भी कराई गई थी दाे लेकिन रिपाेर्ट नेगेटिव आई थी।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात काे अचानक घर पर ही तबियत खराब हाेने के बाद सुबह सांस लेने में परेशानी हाेने पर परिवार के लाेग एएनएम काे लेकर जिला अस्पताल ( civil hospital ) पहुंचे थे, जहां उसकी माैत हाे गई। फिलहाल माैत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुख्य चिकित्साधिकारी के अऩुसार पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही माैत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

उधर एएनएम मेनका के पति सुबाेध के अनुसार उसकी पत्नी काे करीब 22 दिन की ड्यूटी के बाद छुट्टी दी दी गई थी और घर पर ही रहने के लिए कहा गया था। शुक्रवार रात काे अचानक उसे सांस लेने में परेशानी हुई। सुबह हालत अधिक बिगड़ी और उल्टी हुई ताे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मेनका की तीन बेटियां हैं और पति मजदूरी करते हैं। अब मुख्य चिकित्साधिकारी का यही कहना है कि पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही माैत के सही कारणाें का पता चल पाएगा।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि, एएऩएम काे ड्यूटी के बाद छुट्टी दी गई थी। वह छुट्टी पर चल रही थी। दाे दिन पहले रेंडम जांच भी कराई गई थई जाे नेगेटिव आई थी।

Updated on:
25 Apr 2020, 5:22 PM IST
Published on: