मेरठ। मौसम में फिर बदलाव होने जा रहा है। इस बार वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटे में मौसम में ये परिवर्तन देखने को मिलेगा। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में अप्रत्यशित वृद्धि देखी जाएगी।