मेरठ। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लागू हुए लॉकडाउन में सरकार ने छूट का दायरा बढ़ा दिया है। अब जरूरी सामानों से जुड़ी दुकानों के अलावा गैरजरूरी सामानों की दुकानें और सेवाएं भी शर्तों के साथ खुल सकेंगी। इसको लेकर जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के नए आदेश शनिवार को जारी हुए तो व्यापारियों में खलबली मच गई। मेरठ के कई इलाकों में व्यापारियों ने दुकानें खोल ली। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर सभी दुकानें बंद कराई गई। वहीं डीएम अनिल ढींगरा को इस बारे में बयान जारी करना पड़ा। बता दे कि आज सुबह आम लोगों के साथ ही दुकानदारों भी असमंजस में पड़ गए। दरअसल, सरकार के नोटिफिकेशन में जिन बारीक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उसने इस कन्फ्यूजन को बढ़ाया।