युवक ने होमगार्ड की बात को अनसुना कर दिया। दोबारा टोकने पर युवक ने होमगार्ड सुरेन्द्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 353, 332, 323, 504, 506, 427 के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी बरनावा का रहने वाला दिलशाद पुत्र इंशाद है। उसकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।