नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में एक 37 वर्षीय महिला टीचर ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची थाना 49 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस महिला के पति व अन्य से पूछताछ कर रही है। परिवारवालों का कहना है कि महिला कुछ समय से लॉकडाउन के चलते मेंटल डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।