सहारनपुर

कोरोना महामारी के बीच सहारनपुर के घाड़ इलाके के एक गांव में लगी आग, 24 से अधिक घर जले

Highlights गांव में नहीं था पानी, दाे घंटे बाद पहुंची मदद, जल गए करीब 24 घर। हर साल घाड़ क्षेत्र में तांडव दिखाती है आग
2 min read
ghad.jpg
fire

सहारनपुर। कोरोना महामारी के बीच सहारनपुर में आग ( Fire )
ने अपना तांडव दिखाया है। यहां घाड़ क्षेत्र के एक गांव में आग लग गई। गांव में पानी का संकट था और दमकल कर्मियों को भी मुख्यालय से गांव तक पहुंचने में 2 घंटे का समय लग गया। इस अवधि में आग की लपटों ने 24 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

दिल दहला देने वाली यह घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हबीबपुर तपोवन और खवासपुर गांव में घटी। घटनाक्रम के अनुसार गांव के ही मुस्तकीम के घर में अचानक आग लग गई। बुधवार को तेज हवाएं चल रही थी। हवा के झोकों के साथ आग की लपटें मुस्तकीम के घर से गांव के दूसरे घरों में फैल गई। घाड़ इलाका होने की वजह से यहां अधिकांश घर घास-फूंस से बने हुए हैं और देखते ही देखते पूरा गांव जल उठा।

आग की लपटों ने रियासत, आलिम, मुस्तकीम, मसरूफ, कामिल, इरशाद, नसीम, सत्तार, जफर, इस्लाम, अल्ताफ, नौशाद, शाहिदा और अनवर समेत करीब 24 परिवारों के घरों और पशु शालाओं को अपनी चपेट में लिया। गनीमत रही कि पूरे घटनाक्रम में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कई मवेशी आग की लपटों में झुल गए।

आग लगने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागने लगे। आग लगने की दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों को भी घटना की सूचना दी। मुख्यालय से गांव पहुंचने तक दमकल कर्मियों की टीम को करीब 2 घंटे लग गया। इसके बाद पहुंची टीम ने आग की लपटों पर काबू पाया।

गांव में पानी की किल्लत होने की वजह से आसपास के गांव से पानी लाकर आग को बुझाया गया। दोपहर बाद घटी इस घटना के बाद देर रात तक गांव में आग बुझाने का कार्य जारी था। सीओ बेहट विजय पाल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।

अब प्रशासनिक अफसर गांव में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग की लपटों में जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, घर जल गए हैं, पशुशालाएं जल गई हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। सहारनपुर ( Saharanpur ) इस घाड़ क्षेत्र में हर वर्ष आग अपना तांडव दिखाती है। यहां हर वर्ष आग लगती है।

Updated on:
28 May 2020 08:39 am
Published on:
28 May 2020 08:38 am
Also Read
View All
पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की CM योगी आदित्यनाथ के कार्यों की तारीफ

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला

UP Crime: सहारनपुर में युवती से मिलने गए युवक की पिटाई का आरोप, 5 लाख लेकर छोड़ने की बात

Saharanpur News: सहारनपुर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा दखल, यूपी सरकार से मांगा जवाब, जुर्माने की वसूली पर रोक