सहारनपुर

उपचुनाव Live- कैराना में पथराव के बाद हुई फायरिंग

कैराना लोकसभा सीट पर चल रहे मतदान के दौरान भूरा गांव में हुई पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प

2 min read
उपचुनाव Live- कैराना में पथराव के बाद हुई फायरिंग

सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट पर सोमवार को चल रहे मतदान के दौरान क्षेत्र के एक गांव में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान चोट लगने के कारण एक मतदान कर्मी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों ने फर्जी वोट डालने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। वहीं, ग्रामीण कह रहे हैं कि पुलिस ने उनके घरों में तोड़फोड़ की है।

ये भी पढ़ें

उपचुनाव वोटिंग: भीषण गर्मी के बीच कैराना में 3 बजे तक 41 व नूरपुर में 48 प्रतिशत मतदान

भूरा गांव में हुई पुलिस और ग्रामीणों की झड़प

बताया जा रहा है कि सोमवार को वोटिंग के दौरान कैराना के भूरा गांव में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिस कारण बस के शीशे भी टूट गए। उनको खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायर भी किए। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। ग्रामीणों से झड़प के दौरान एक मतदान कर्मी के भी घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: आजम खान का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बीजेपी पर लगाया मुस्लिम वोट खरिदने का आरोप

एडिशनल एसपी बोले- कुछ लोग फर्जी मतदान करने आए थे

एडिशनल एसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, कुछ लोग फर्जी मतदान करने आए थे। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से भी अभद्रता की। इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने सिपाही से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ा। उनके जाने के बाद कुछ और लोग वहां पर आ गए। पुलिस ने फिर से बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया। अब मतदान सामान्य प्रक्रिया में चल रहा है।

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक मतदान करके अपने घर पर बैठे थे। पुलिस एकदम से गांव में आई और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उनके कई युवक इस घटना के बाद से लापता हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर लूट का आरोप भी लगाया है और कहा है कि जिन मोबाइल फोन से वीडियो बनाई गई थी उनको भी पुलिस छीन कर ले गई है। उनकी सोने की चेन भी पुलिस ने ले ली हैं।

तबस्सुम को है सपा का समर्थन

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर सोमवार को मतदान हो रहा है। 31 मई को दोनों जगह के परिणाम आएंगे। कैराना से भाजपा की तरफ से मृगांका सिंह और रालोद की आेर से तबस्सुम हसन मैदान में हैं। तबस्सुम हसन को सपा का भी समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें

कैराना उपचुनाव LIVE : आजम खान का बीजेपी पर बड़ा अटैक, बीजेपी पर लगाया मुस्लिम वोट खरीदने का आरोप
Published on:
28 May 2018 03:10 pm
Also Read
View All