आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होेंने बीजेपी पर सुनियोजित ढंग से मुस्लिमों के शोषण का आरोप लगाया और कहा ' मेरी बिलकुल सटीक सूचना है कि बीजेपी के बड़े नेताओं ने इस बात के इंतजाम किए है कि किसी भी तरह की हिंसा हो तो मुसलमानों के मोहल्ले में दहशत फैला दी जाए। उन्हें घरों से बाहर न निकलने दिया जाए'। आजम खान ने आगे कहा 'ऐसे समय चुनाव आयोग की भूमिका बहुत जरूरी हो जाती है। उन्हें चाहिए की ऐसी फोर्स वहां भेजेस, लोकल फोर्सेज को हटाकर लोकल अधिकारिओं का रोल खत्म करें। फोर्स दूसरे जिलों या राज्यों से लेकर जाएं। ये चुनाव खुद चुनाव आयोग के लिए बहुत बड़ा इम्तिहान है। ठीक उस तरह कर्नाटक के इलेक्शन के बाद सरकार बनाने के वक्त सुप्रीम कोर्ट का बहुत बड़ा रोल था और वो अपनी उस अग्नि परीक्षा में बहुत कामयाब साबित हुए। इलेक्शन कमीशन को भी कुछ ऐसा ही साबित करना है।