नोएडा। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव शुरू हो चुका है। मतदाता अपने घरों से निकलकर बूथ तक पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह मुस्लिम क्षेत्रों में अधिक मतदान देखने को मिला। वहीं, कई जगह ईवीएम खराब होने की भी शिकायत मिली हैं। हम आपको बता दें कि कैराना उपचुनाव में मुख्य मुकाबला देवर-भाभी और भाजपा प्रत्याशी के बीच है।