सपा और गठबंधन के प्रत्यशी नईमुल हसन नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदाताओं से मिले और मतदान का जायजा लेकर बूथ के बाहर खड़े लोगों से बातचीत की। माना जा रहा है कि जैसे धूप बढ़ेगी, वैसे ही मतदाता की संख्या बूथों पर घट सकती है। उधर, रोजे चलने के कारण मुस्लिम मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। उधर, इस उपचुनाव को लेकर गठबंधन के प्रत्याशी भले ही अपनी जीत को लेकर बयान दे रहे हो, लेकिन जीत व हार का फैसला 31 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।