सहारनपुर

यूपी के सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Highlights देर रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल काे पहुंचाया नुकसान ग्रामीणों ने कहा ये असामाजिक तत्वों की हरकत, नहीं बिगड़ने देंगे माहाैल
2 min read
police.jpg
,,

सहारनपुर। विकृत मानसिकता के लोगों ने एक बार फिर से सहारनपुर में धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ के आगे असामाजिक तत्वों की नहीं चली।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडूवाला में धार्मिक स्थल के अंदर मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया गया। सुबह जब इस घटना का पता चला तो बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा भी कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी लेकिन गांव वालों ने पुलिस को साफ कह दिया कि इस मामले में वह कोई भी कार्यवाही नहीं चाहते।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है लेकिन वह इस मामले को तूल नहीं देंगे। पुलिस अफसरों ने खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति की स्थापना कराए जाने की बात कही लेकिन ग्रामीणों ने कह दिया कि वह खुद ही मूर्ति की स्थापना विधि-विधान के साथ धार्मिक स्थल पर करेंगे। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि गांव में माहौल शांत है बावजूद इसके पुलिस फोर्स लगा दिया गया है। घटना को अंजाम किसने दिया इसकी जांच की जा रही है।

सहारनपुर में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां धार्मिक स्थलों काे निशाना बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने की काेशिश की जाती रही है। फतेहपुर में हुई इस घटना के पीछे भी इसी तरह की मानसिकता हाेने की आशंका जताई जा रही है। बावजूद इसके गांव के लाेगाें ने्ब साैहार्द का परिचय देकर साफ कर दिया है कि आसामिजक तत्वों की मंशाएं अब पूरी नहीं हाेने वाली हैं। इस घटना के बाद गांव वालों ने असामाजिक तत्वों के मुंह पर तमाचा कसा है।

Updated on:
14 Mar 2020 02:49 pm
Published on:
14 Mar 2020 02:14 pm
Also Read
View All
पहली बार सहारनपुर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, रविदास मंदिर में पूजा के बाद बोले, 2027 में फिर भारी बहुमत से आएगी भाजपा सरकार

मुजफ्फरनगर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से बोले- 2027 में फिर कमल खिलाना है, जीत के लिए जुटने का दिया संदेश

पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में योगी बोले, सपा को सनातन से बैर; नितिन नवीन ने कहा, पहले दंगे अब कानून का राज

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला