सहारनपुर

कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले प्रदेश के पुलिस मुखिया आज सहारनपुर में करेंगे ये काम

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सहारनपुर रेंज सरकार के लिए बेहद अहम

2 min read
Mar 31, 2018

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह आज सहारनपुर आ रहे हैं। बता दें कि यूपी पुलिस के मुखिया की कुर्सी संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब आेपी सिंह सहारनपुर पहुंचेंगे। डीजीपी के आगमन की पिछले 5 दिनों से सहारनपुर में तैयारियां चल रही हैं। उनके लिए पुलिस लाइन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। डीजीपी यहां सहारनपुर परिक्षेत्र के अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश भी देंगे। इस मीटिंग के बाद वह पुलिस लाइन में बने गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें

आधी रात को अवैध वसूली कर रहे थे पुलिसकर्मी, तीन सस्पेंड

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सहारनपुर रेंज सरकार के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। दरअसल, मुजफ्फरनगर हिंसा और सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के कारण सहारनपुर रेंज पूरे प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश स्तर के नेताओं की नजर में है और हाल ही में यहां कैराना लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। ऐसे में प्रदेश के पुलिस मुखिया के इस दौरे को इस लिहाज से भी देखा जा रहा है कि आगामी चुनावी माहौल में कोई गड़बड़ी ना हो।

सहारनपुर एसएसपी के मुताबिक डीजीपी ओपी सिंह शाम को सहारनपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने के बाद सहारनपुर पुलिस लाइन में पुलिस वेलफेयर के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पिछले एक वर्ष में सहारनपुर में बच्चों का क्रेच पार्क, जिम, सैलून और रेस्त्रां समेत तमाम कार्य हुए हैं और इन सभी का भी निरीक्षण डीजीपी करेंगे।

एनकाउंटर में भी पूरे प्रदेश में नंबर वन है सहारनपुर रेंज

हम आपको बता दें कि सहारनपुर रेंज एनकाउंटर में भी पूरे प्रदेश में नंबर वन है। ऐसे में सहारनपुर रेंज अपने आप में अहम हो जाती है। पुलिस के ही आंकड़ों के मुताबिक सहारनपुर रेंज में कुल 275 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें 16 बदमाश मारे गए हैं, 553 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश कि अन्य सभी रेंज से अधिक है और सहारनपुर इन आंकड़ों के साथ नंबर वन है। अगर हम जिले स्तर पर बात करें तो सहारनपुर में 70 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें तीन बदमाश मारे गए हैं और 153 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इसी तरह से मुजफ्फरनगर में 149 मुठभेड़ में 305 को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह से शामली जिले में कुल 56 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें छह बदमाश मारे गए हैं और 95 की गिरफ्तारी हुई है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप
Published on:
31 Mar 2018 09:39 am
Also Read
View All