सम्भल

शारीरिक संबंध और बेवफाई को छिपाने के लिए पत्नी ने चढ़ा दी सुहाग की बलि; खेत में गला घोंट कर की हत्या

Wife Killed Husband Due To Illicit Affair: शारीरिक संबंध और बेवफाई को छिपाने के लिए पत्नी ने अपने सुहाग की बेरहमी से हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Apr 17, 2026
पत्नी ने की पति की हत्या। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Wife Killed Husband Due To Illicit Affair:उत्तर प्रदेश के संभल में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भिरावती गांव के किसान नरेश की उसकी पत्नी शीला ने अपने समधी सत्यपाल के साथ मिलकर हत्या कर दी। पत्नी शीला समधी सत्यपाल के प्यार में इतनी अंधी हो गई थी कि दोनों ने मिलकर नरेश को रात में सोते हुए गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

हाथ-पैर बांधे जिससे नहीं निकले भाभी की चीख; देवर ने खेला ‘खूनी खेल’, हैवानियत की क्या है वजह?

खेत में मिली किसान की लाश

धनारी थाना क्षेत्र के भिरावती गांव में किसान नरेश पुत्र पनेश्वरी मंगलवार रात को अपने लहसुन के खेत की रखवाली कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 4 बजे जब नरेश घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी शीला ने उनके बड़े भाई मदनपाल को खेत में देखने भेजा। मदनपाल जब खेत पहुंचे तो भयानक नजारा देखकर सकते में आ गए। नरेश की लाश खेत में पड़ी थी और उनके गले में गमछा कसकर बांधा हुआ था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि नरेश की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। सबसे पहले मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच की गई। इसी जांच से बड़ा राज खुल गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पता चला कि नरेश की पत्नी शीला का अपने समधी सत्यपाल के साथ लंबे समय से अवैध शारीरिक संबंध चल रहे थे। नरेश को इस बारे में पता चल गया था और वह दोनों के बीच रुकावट बन रहे थे। इसी वजह से शीला और सत्यपाल ने मिलकर नरेश की हत्या की साजिश रची। रात में जब नरेश खेत में सो रहे थे, दोनों ने उन पर हमला किया और गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी

नरेश के बड़े भाई मदनपाल ने शीला और सत्यपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया। उनके मोबाइल फोन, बाइक और हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नरेश के तीन बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। एक बेटे की शादी हो चुकी है। इसी शादी के सिलसिले में सत्यपाल अक्सर नरेश के घर आता-जाता था और इसी दौरान शीला के साथ उसका संबंध बन गया। पुलिस ने बताया कि मोबाइल की डिटेल्स और पूछताछ से मामले का खुलासा सिर्फ 24 घंटे में हो गया। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला गई है।

ये भी पढ़ें

‘मेरे साथ उसने कई बार रेप किया, मां उसे मत छोड़ना’, पिता के सामने ही लगा दी पीड़ित बेटी ने छलांग
Also Read
View All