संत कबीर नगर

एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप

Sant Kabir Nagar News: VIP ड्यूटी में लापरवाही बरतना थाना दुधारा के चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। SP संदीप कुमार मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
2 min read
Up news, sant kabir Nagar
SP santkabir nagar (सोर्स: X)

SP Action ON Police Men: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को संतकबीर नगर जिले के एसपी ने निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश गुरुवार दोपहर एक बजे जारी किया गया। निलंबन के दौरान चारों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से अटैच रहेंगे। एसपी ने निर्देश दिया है कि वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

SP संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने बताया कि दुधारा थाने के चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही, मनमानी और काम में ढिलाई बरतने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी बस्ती जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान दुधारा थाने के मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव की ड्यूटी बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगाई गई थी। लेकिन ये पुलिसकर्मी अपने तय ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे।

ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

SP ने संज्ञान में लेते हुए इन पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के तहत निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही, अनुशासनहीनता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि 31 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का बस्ती आगमन हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद यह उनका पहला बस्ती दौरा था।

बाइक से स्कूल जाने वाले किशोरों पर होगी कार्रवाई

जिले में अब संभागीय परिवहन विभाग ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूल में बाइक न लाने पर पाबंदी की मुहिम शुरू की है। इसके तहत स्कूलों में चेकिंग होगी और जो बच्चा बाइक से आता पाया गया तो उसकी बाइक का चालान किया जाएगा। इसके लिए हर दिन दो से तीन स्कूलों की जांच होगी। जनपद में 18 वर्ष से कम उम्र के ज्यादातर किशोर दो पहिया वाहन से स्कूल आते हैं। काफी बच्चे ऐसे होते हैं, जो दोस्तों के साथ दो पहिया वाहन पर चलते हैं। किशोर उम्र के यह बच्चे दो पहिया वाहन पर बैठते की रफ्तार पर लगाम नहीं लगाते हैं। सड़कों पर फर्राटा भरने के साथ ही स्टंटबाजी भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में दुर्घटना की ज्यादा आशंका बनी रहती है।

Updated on:
03 Sept 2026 05:54 pm
Published on:
03 Sept 2026 05:54 pm