सतना

सरकारी आराजी पर कब्जे को लेकर गुटीय संघर्ष

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मामला, उचेहरा थाना क्षेत्र के धमनहाई में हुई मारपीट
less than 1 minute read
Nov 09, 2019
Demo Pic
Demo Pic

सतना. उचेहरा थाना क्षेत्र के धमनहाई में सरकारी आराजी पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना में दोनों पक्षों के सदस्य घायल हुए। घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान भी मारपीट हुई है। पुलिस तक बात पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि चौधरी और परिहार पक्ष के बीच हुए झगड़े के बाद रमेश चौधरी पुत्र सोहन लाल चौधरी निवासी धमनहाई की रिपोर्ट पर आरेपी दिलीप सिंह परिहार पुत्र लालमन सिंह, उसके पुत्र शिवम सिंह परिहार निवासी परिहार ढाबा धमनहाई के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 324, 34 व 3 (1) घ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। चौधरी पक्ष का कहना है कि पान की गुमटी खोलने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जबकि फरियादी दिलीप सिंह परिहार की रिपोर्ट पर आरोपी सोहन चौधरी, मोहन चौधरी, कामता चौधरी समेत अन्य के खिलाफ आइपीसी की धारा 294, 323, 324, 506, 34 के तहत अपराध कायम किया गया है। दिलीप का आरोप है कि आरोपियां ने हमला करते हुए ढाबा के काउंटर से 52 सौ रुपए लूट लिए हैं। कोठी में भी मारपीटजमीन मामले को लेकर कोठी क्षेत्र में भी मारपीअ की घटना हुई है। सूत्रों के अनुसार, कंचनपुर निवासी यशवंत पाण्डेय जमीन की नाप करवा रहे थे। तभी कोठी निवासी दिनेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मथुरा प्रसाद गुप्ता का यशवंत से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस को खबर लगी तो मामला शांत कराते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Updated on:
09 Nov 2019 01:23 pm
Published on:
09 Nov 2019 01:23 pm