
DMU shuttle stop commotion student arrested
सतना. सतना से मानिकपुर की ओर जाने वाली डीएमयू शटल में मारपीट करते हुए ट्रेन रोक कर हंगामा करने के दो आरोपियों को रेल सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है। जबकि इसी मामले में आधा दर्जन युवक फरार बताए जा रहे हैं जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवकों पर कार्रवाई के बाद इनसे पूछताछ करते हुए जमानत पर छोड़ा गया है। इसके साथ ही जो छात्र मारपीट में घायल हुए हैं उनके भी बयान दर्ज करते हुए घटना की रिपोर्ट मण्डल स्तर पर भेजी गई है।
यह है मामला
सतना रेलवे स्टेशन से डीएमयू शटल रवाना होने के बाद बुधवार की शाम छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। इनमें से एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों को पीटा और सगमा व हाटी के बीच चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर हंगामा करते हुए आरोपी छात्र भाग गए थे। इस मामले में रेलवे की बड़ी चूक यह सामने आई है कि रेल प्रशासन को ट्रेन रुकने और हंगामा होने की भनक तब तक नहीं लगी जब तक सोशल मीडिया पर पोस्ट बायरल नहीं हुई थी। जब आरपीएफ ने मामले को संज्ञान में लिया तो ट्रेन गार्ड के बयान लेने की कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।
यह आरोपी पकड़े गए
जानकारी मिली है कि रेल सुरक्षा बल ने रेल यातायात बाधित करने और शांति भंग करने के मामले में आरोपी छात्र जय पाण्डेय पुत्र शैलेन्द्र पाण्डेय (19) निवासी हाटी व शनि पुत्र दुर्गेश त्रिपाठी (20) निवासी हाटी को गिरफ्तार किया है। दोनों छात्र कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। जय डिग्री कॉलेज का छात्र बताया गया है जबकि शनि रामाकृष्णा कॉलेज में पढ़ता है। इन दोनों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 137, 141, 145, 147 के तहत कार्रवाई की गई है। इसी मामले में अभी आधा दर्जन युवकों की तलाश की जा रही है।
इनके साथ हुई मारपीट
सूत्रों का कहना है कि आरोपी छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शटल ट्रेन में यात्रा कर रहे छात्र सौरभ सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (20) निवासी संग्राम टोला जैतवारा व शिवेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल सिंह (18) निवासी बम्हौरी जैतवारा के साथ मारपीट किया था। इन छात्रों की तलाश कर इनसे घटना के बारे में पूछताछ की गई है।
Published on:
07 Nov 2019 11:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
