सतना

हाई अलर्ट: पटाखा चलाने पर तीन युवक गए जेल

मैहर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
less than 1 minute read
Nov 10, 2019
Crime is increasing in the metropolis
Crime is increasing in the metropolis

सतना. आयोध्या फैसले को लेकर चल रहे हाइ अलर्ट के दौरान पटाखा चलाकर शांति भंग करने के मामले में तीन युवकों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें अदालत में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।

जानकारी मिली है कि सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए गस्त कर रही पुलिस टीम को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि देवी जी मंदिर के आगे रामपुर रोड में कुछ युवक पटाखे चला रहे हैं। खबर पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पटाखे चलाकर शांति भंग कर रहे शिव पाण्डेय उर्फ शिब्बू पुत्र विजय पाण्डेय (26) निवासी सतना रोड मैहर, विकास सोनी पुत्र नंद किशोर सोनी (21) निवासी उमरी पैला व सुशील बडग़इयां पुत्र स्व. कृष्ण कुमार (19) निवासी बेलदरा को हिरासत में लिया। तीनों युवकों को थाना लाने के बाद इनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए जिला दण्डाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करने पर आइपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया गया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए।

Published on:
10 Nov 2019 11:45 am