सतना

सत्संग में हुई मुलाकात, फोन पर बने प्रेम संबंध, फिर जाना पड़ा जेल

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला गया जेल, महिला थाना पुलिस की कार्रवाई, चार साल तक आरोपी करता रहा शोषण

less than 1 minute read
Nov 12, 2019
Intentions deteriorating on the farm alone, murder after rape, two arr

सतना. प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर रविवार को महिला थाना में आरोपी मनीष लोधी पुत्र स्व. विंध्येश्वरी प्रसाद (31) निवासी सिंहपुर चौक, नागौद के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 के तहत अपराध कायम किया गया था। इसी मामले में थाना प्रभारी राजश्री रोहित ने अपने सहयोगी एएसआइ मणिराज शर्मा, प्रधान आरक्षक लखन नामदेव, राजबहादुर सिंह, आरक्षक विवेक दुबे, सुनीता पटेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कराया है। जिसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जून 2014 में युवती की मुलाकात आरोपी युवक से राजस्थान में आयोजित एक सत्संग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करते रहे। जुलाई 2015 में युवक ने मां से मिलाने के बहाने युवती को घर बुलाया और अकेले का फायदा उठाकर अनैतिक संबंध बना लिए। तब से शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई दफा बलात्कार किया। जब शादी की बात युवती ने की तो एक जून 2019 को युवक ने अपर कलेक्टर एवं विशेष विवाह अधिकारी सतना के यहां आवेदन कर दिया। यहां आरोपी एक बार पेशी में गया और फिर जाना बंद कर दिया। एेसे में आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद भी युवती ने शादी केलिए कहा तो युवक मुकर गया और उसे धमकाने लगा। एेसे में युवती रिपोर्ट दर्ज कराने पर मजबूर हो गई।

ये भी पढ़ें

एटीएम काटने वालों के औजार देख दंग रह गई पुलिस

ये भी पढ़ें

पहले बच्ची से की अश्लील हरकत फिर, धमका कर भाग निकला अरोपी
Published on:
12 Nov 2019 12:25 pm
Also Read
View All