सतना

MP election 2018: BJP के शंकरलाल, नागेन्द्र सहित अन्य ने खरीदा नामांकन फॉर्म, सर्वाधिक 14 फार्म सतना विस के

अधिसूचना जारी, सर्वाधिक 14 फार्म सतना से खरीदे

2 min read
Nov 03, 2018
MP election 2018 news: Nomination process Start in satna
MP election 2018 news: Nomination process Start in satna

सतना। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 2 नवंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। हालांकि पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। लेकिन नामांकन फार्म लेने वालों का आना जाना लगा रहा। पहले ही दिन सर्वाधिक 14 नामांकन फार्म सतना विधानसभा के खरीदे गए।

हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी होने के बाद भी नागौद एआरओ नितिन झोड़ ने अभ्यर्थियों द्वारा खरीदे गए फार्म की जानकारी देने से इंकार कर दिया। बाद में मामला आरओ के संज्ञान में आने पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। रैगांव विधानसभा से कोई भी अभ्यर्थी नामांकन खरीदने नहीं पहुंचा। इधर पहले दिन कई अभ्यर्थी समय की जानकारी न रखने के कारण 3 बजे के बाद भी फार्म खरीदने पहुंचने लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।

इन्होंने खरीदी पर्चा
सतना विधानसभा से फार्म खरीदने वालों में नौसाद हुसैन पिता अहफाज हुसैन माधवगढ़, नंदलाल पिता रामावतार महदेवा, शशांक पिता मधूप सिंह, रामलाल पिता रामपति झुग्गी बस्ती के पास, विनोद पिता जगदीश प्रसाद खजुराहो होटल के पास, सुदीप पिता रमेश कुमार बांधवगढ़ कालोनी, रामोराम पिता शिवप्रसाद रीवा रोड, अनिल कुमार पिता रामकृष्ण कृपालपुर, त्रिभुवन प्रसाद पिता वंशगोपाल खम्हरिया खुर्द, प्रमोद सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह बरदाडीह, शिवबरनजी पिता रामाधार गढिय़ा टोला, निशांत श्रीवास्तव पिता एसके श्रीवास्तव आप पार्टी जवाहन नगर, शंकरलाल तिवारी पिता रामप्रताप भाजपा सुभाष पार्क व्यापार भवन के बगल से, प्रसेनजीत सिंह निवासी कृष्णनगर शामिल हैं।

ऐसी है व्यवस्था
पूरे कलेक्ट्रेट को दो जोन में बांट दिया गया था। गेट क्रमांक एक से अधिकारी और चुनाव से इतर अपने रुटीन कार्यों के लिये आने वालों के लिये खोला गया था। वहीं गेट क्रमांक 2 और 3 अभ्यर्थियों के लिये आरक्षित किया गया था। फार्म जमा करने और खरीदने आने वालों के लिये प्रवेश की व्यवस्था गेट क्रमांक 2 पर रखी गई थी।

विधानसभावार फार्म खरीदी
1. रामपुर विधानसभा से पहले दिन फार्म खरीदने वालों की संख्या पांच रही। इनमें रामकुशल पिता वैद्यनाथ मल्लाह, सुनील पिता बाल्मीक प्रसाद मिश्रा, सूर्यप्रसाद पिता रामसनेही गौतम, रामलखन सिंह पिता कमला प्रसाद और प्रशांत कुमार पिता रोहणी प्रसाद पाण्डेय शामिल हैं।

2. चित्रकूट विधानसभा में 6 लोगों ने पहले दिन पर्चा खरीदा। इनमें मो. शाकिर पिता खलील, आलोक पिता जानकीशरण, रामदीन सतनामी पिता रामसजीवन सतनामी, सुरेन्द्र सिंह गहरवार पिता जगन्नाथ गहरवार भाजपा, रामा डोहर पिता ददवा डोहर, राजबहादुर पिता रामप्रसाद पटेल शामिल हैं।
अमरपाटन से पहले दिन फार्म खरीदने वालों में छंगेलाल कोल पिता हरीदीन बसपा, संतोष कुमार पिता भोला प्रसाद गुप्ता अमिलिया, दधिबल पटेल पिता दशरथ प्रसाद अपना दल हनुमान नगर नई बस्ती सतना, गोरेलाल पटेल पिता काशी भाजपा रामनगर, अमित कुमार तिवारी पिता सतीश कुमार सपा निवासी डोमा शामिल है।

4. नागौद विधानसभा से प्रेमलाल कुशवाहा, अर्चना सिंह और नागेन्द्र सिंह नामांकन फार्म खरीदे हैं।

5.मैहर विधानसभा से ऊषा उरमलिया पति राम निवास उरमलिया और रामनिवास उरमलिया ने नामांकन फार्म खरीदी है।

Published on:
03 Nov 2018 12:54 pm