सतना

ढाबे पर बर्थडे पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

mp news: अमरपाटन के पास नेशनल हाइवे से लगे ढ़ाबे की वारदात, शराब दुकान कर्मचारी के पैर में लगी गोली, आरोपी फरार...।

less than 1 minute read
Nov 02, 2025
मैहरः गोली लगने से घायल युवक को रविवार को अस्पताल ले जाया गया। (फोटो पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अमरपाटन थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित मां शारदा ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक पैर में लगी है। घायल युवक पुनीत पटेल शराब दुकान का कर्मचारी है जिसे सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान हुए विवाद में ये घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में रिश्वत मांग रहे ASI का वीडियो वायरल, बोला- एसपी-एडीपीओ तक जाता है पैसा…

बर्थ-डे मना रहे युवक पर चलाई गोली

अमरपाटन से लगभग पांच किमी दूर स्थित मां शारदा ढाबे में शनिवार रात शिवम पटेल नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में उसका दोस्त पुनीत और परिचित मौजूद थे। इसी दौरान वहां पुनीत का किसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसी समय एक अज्ञात युवक वहां आ पहुंचा और उसने पुनीत पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान पुनीत ने पिस्टल छुड़ाने की कोशिश की तो गोली उससे सीधे पैर में जा लगी। गोली चलने से ढाबे में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

विधायक के विरोध की बात आ रही सामने

बताया जा रहा है कि आरोपी ने गोली चलाने से पहले पुनीत से कहा था कि विधायक का विरोध करोगे तुम इतने बड़े हो गए हो और जब पुनीत ने हां कहा तो आरोपी ने गोली चला दी। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विवाद की वजह क्या है। पैर में गोली लगने से घायल पुनीत को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी का सुराग लगाने के लिए होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में मदरसे में इमाम के कमरे में मिला नकली नोटों से भरा बैग…

Updated on:
03 Nov 2025 11:26 am
Published on:
02 Nov 2025 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर