सतना

सेक्स रैकेट की शिकायत पर मकान पर पुलिस का छापा…

mp news: राजेंद्र नगर से 6 युवकों को उठाया, 3 युवतियों को परिजनों के साथ भेजा...।

less than 1 minute read
Jun 06, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर। (सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के सतना शहर के राजेंद्र नगर गली नंबर 10 में कामदगिरी कॉलोनी के पास हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मकान में दबिश दी। दो मंजिला मकान को घेरकर पुलिस जब अंदर पहुंची तो वहां 3 युवती व 6 युवक मिले। पुलिस को देखते ही सभी के होश उड़ गए। युवक-युवतियों को एक जगह बैठा कर कमरों की तलाशी ली गई।

बर्थ-डे पार्टी में आई थी युवतियां

युवतियों ने बताया कि वे दोस्त का बर्थ डे मनाने आई थीं। पुलिस ने तीनों के परिजनों को फोन लगाकर मौके पर बुलाया और तस्दीक कर युवतियों को छोड़ दिया। एक युवती पन्ना जिले की व दो सतना की हैं। मकान में मिले युवकों को पुलिस थाना ले गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व में सेक्स रैकेट चलाते पकड़े जा चुके आरोपी ने राजेंद्र नगर में किराए का मकान लेकर नया अड्डा बना लिया है। पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

तीन युवकों को भेजा जेल

कार्रवाई के दौरान तीन युवक शांति भंग कर रहे थे। आरोपी भोलू उर्फ विक्की नामदेव 25 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर, रजनीश कुमार नामदेव 19 वर्ष निवासी बाबूपुर कोटर व पीयूष दाहिया 22 वर्ष निवासी कैथा इटमा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि ने थाने में शिकायत की थी कि मकान में काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं जिसके आधार पर छापेमारी की गई थी।

Published on:
06 Jun 2025 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर